Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • झारखण्ड ⁄ रांची के गुमला में शादी समारोह में जमकर मारपीट…..
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार

झारखण्ड ⁄ रांची के गुमला में शादी समारोह में जमकर मारपीट…..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
27_02_2020-bride-groom-beaten_20066783

झारखण्ड ⁄ रांची के गुमला में एक शादी समारोह में जमकर मारपीट हुई। वर-वधू पक्ष शादी की रस्‍मों के बीच ही आपस में बुरी तरह भिड़ गए। बुधवार को भाेर में करीब तीन बजे हुई इस घटना में कई लोग घायल हो गए, बीचबचाव को पहुंची पुलिस ने चार बरातियों को गि‍रफ्तार कर लिया है। गुमला के धीरज चंद्र स्‍मृति भवन चेटर में रात करीब तीन बजे इधर शादी की रस्‍में पूरी की जा रही थी, उधर किसी बात को लेकर बराती और सराती की आपस में बहस शुरू हो गई। बातचीत के विवाद ने अचानक ही उग्र रूप धारण कर लिया

और देखते-देखते वर-वधू पक्ष में लाठी-डंडे चलने लगे बराती-सराती में मारपीट के क्रम में बराती पक्ष के महावरी साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे सदर अस्‍पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स, रांची रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि यह शादी चेटर के धीरज चंद्र स्‍मृति भवन में आयोजित हो रही थी।

वर पक्ष जहां खूंटी से बरात लेकर पहुंचा था, वहीं वधू पक्ष रायडीह से आए थे। बराती पिपराटोली से आई थी। घायल महावीर साहू गुमला के इस्‍लामपुर के रहने वाले हैं। वह वर पक्ष से शादी में शरीक होने आया था। शादी के बीच हुई मारपीट के बारे में बताया गया कि बुधवार भोर में करीब तीन बजे शादी की रस्‍म संपन्‍न होने को थी। विदाई की तैयारी के बीच किसी बात को लेकर वर-वधू पक्ष में अनबन हो गई बाताबाती से बढ़ते हुए विवाद मारपीट तक आ पहुंचा। दोनों पक्ष बुरी तरह आपस में भिड़ गए।

मारपीट में घायल महावीर साहू की पत्‍नी सविता देवी की शिकायत पर फसिया ढोढ़रीटोली के अनिल साहू, दीपक साहू, सिमडेगा के बानो के तारकेश्‍वर साहू, नवागढ़ के कुलदीप साहू और पतराटोली के संतोष साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुमला पुलिस ने मारपीट के चार आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में सपा सदस्यों ने किया हंगामा। ……
Next: सुरजेवाला ने किया अमित शाह पर वार कही ये बड़ी बात। ……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.