Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ शाहजहांपुर के बीच मरम्मत का होगा काम ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

लखनऊ शाहजहांपुर के बीच मरम्मत का होगा काम ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (2)

रेललाइन और ओवर हेड वायर की मरम्मत के लिए रेलवे गुरुवार को साढ़े चार घंटे लखनऊ रेल मार्ग बंद करेगा। इससे चार ट्रेनों को देरी से या बीच रास्ते में रोक कर रखा जाएगा रेल प्रशासन गुरुवार को मलिहाबाद के पास ओएचई की मरम्मत करने के साथ अन्य काम करेगा। इसके चलते सुबह 10:45 से दोपहर 3:15 बजे तक लखनऊ शाहजहांपुर के बीच रेल यातायात बंद रहेगा।

डाउन लाइन यानी मुरादाबाद से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर काम होगा। अप लाइन यानी लखनऊ से मुरादाबाद की ओर आने वाली लाइन पर विशेष कार्य नहीं किया जाना है।

इसलिए लखनऊ से मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मरम्मत के चलते मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को सवा घंटे और लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को आधे घंटे देरी से चलाया जाएगा।

जबकि जम्मूतवी से गुवाहटी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस और टनकपुर से शक्तिनगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को बीच रास्ते में आधे घंटे तक रोके रखा जाएगा। सीतापुर मार्ग होकर चलने वाली ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह जानकारी प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा ने दी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुरजेवाला ने किया अमित शाह पर वार कही ये बड़ी बात। ……
Next: कांग्रेस ने जस्टिस मुरलीधर के ट्रांसफर पर मोदी सरकार पर साधा निशाना……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.