Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • WhatsApp डार्क थीम के लिए जारी हुआ नया अपडेट
  • गैजेट्स

WhatsApp डार्क थीम के लिए जारी हुआ नया अपडेट

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
WhatsApp_Logo_6

WhatsApp Android Beta को एक नया अपडेट मिला है, जो डार्क थीम के लिए अतिरिक्त ‘सॉलिड रंग’ के विकल्प लाता है। इन सॉलिड रंग के बैकग्राउंड को यूज़र्स अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लाइट बैकग्राउंड को बदलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नया व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा अपडेट वर्ज़न 2.20.60 के साथ आता है और गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सऐप ने मूल रूप से जनवरी 2020 में 2.20.31 वर्ज़न जारी किया था, जिसमें यूज़र्स को डार्क थीम के लिए छह सॉलिड रंग के विकल्प मिले थे। क्योंकि यह बीटा वर्ज़न है, इसलिए नए बदलावों को आज़माने के लिए आपको WhatsApp Beta के एंड्रॉयड वर्ज़न के लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड करना होगा। बता दें कि व्हाट्सऐप बीटा केवल टेस्टिंग के लिए होता है। यह अस्थाई वर्ज़न होता है, जिसकी वजह से इसमें बग्स (समस्याएं) भी हो सकते हैं।

साल की शुरुआत में व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा अपडेट में छह सॉलिड रंग के विकल्प लाए गए थे। अब नए अपडेट में इन रंगों की संख्या को 27 कर दिया गया है। अपने डिवाइस पर ठोस रंग विकल्पों की नई रेंज का अनुभव करने के लिए आपको WhatsApp Beta वर्ज़न 2.20.60 डाउनलोड करना होगा। आप गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं और फिर सीधे गूगल प्ले स्टोर से लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप बिना रजिस्ट्रेशन के इसे इंस्टॉल करना चाहते हैं तो आप APK Mirror से व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

अपडेट को डाउनलोड करने के बाद आप अपने व्हाट्सऐप में सेटिंग्स के अंदर चैट ऑप्शन पर जाएं और वहां मौजूद वॉलपेपर ऑप्शन पर टैप करें। अब यहां आपको सॉलिड रंग के सभी विकल्प दिखाई देंगे। आप इनमें से कोई भी रंग चुन कर सेव कर सकते हैं। यह रंग आपकी सभी चैट पर दिखाई देगा। जैसा कि हमने पहले बताया है बीटा अपडेट केवल टेस्टिंग के लिए है। ऐसे में हो सकता है कि इसमें कुछ समस्या भी हो सकती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस ने दक्षिण कोरिया में ज्यादा आतंक मचाया
Next: दिल्ली में ATM से नहीं चुरा पाए पैसे तो मशीन ही उखाड़ ले गए चोर

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.