Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस ने दक्षिण कोरिया में ज्यादा आतंक मचाया
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

कोरोना वायरस ने दक्षिण कोरिया में ज्यादा आतंक मचाया

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (11)

इराक में कोरोना वायरस का छठा मामला सामने आया है बगदाद में एक युवक इससे संक्रमित पाया गया है, जो हाल में ही ईरान से लौटा था। देश स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। चीन ने गुरुवार को कोरोना वायरस से 29 और लोगों की मौत की जानकारी दी। यह लगभग पिछले एक महीने यह एक दिन मौत का सबसे आंकड़ा है। चीन में अबतक 2,744 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

वहीं दक्षिण कोरिया में 334 नए मामले सामने आए हैं। यहां पीडितों की संख्या 1,595 हो गई है। चीन के बाद कोरोना वायरस का यहां सबसे ज्यादा मामला सामने आए हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के पहले दो मामले सामने आए हैं चीनी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोरोना से 29 और लोगों की मरने की जानकारी दी। इससे पहले चीन में 29 जनवरी को 26 लोगों की मौत हुई थी पिछले तीन दिनों से लगातार इस वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है। देश के स्वास्थ्य विभाग ने 433 नए मामलों की जानकारी दी है। चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 78,500 मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस के डर के कारण सऊदी अरब ने गुरुवार को धार्मिक यात्राओं पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। विदेश मंत्रालय के घोषणा के अनुसार अस्थायी रूप से मक्का और मदीना सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाड़ी देशों में इसके 220 मामले सामने आ गए हैं। पाकिस्तान ने ईरान के साथ अपनी सीमा को बंद कर दिया है, जहां कम से कम 19 लोगों की वायरस से मौत हो गई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने जस्टिस मुरलीधर के ट्रांसफर पर मोदी सरकार पर साधा निशाना……
Next: WhatsApp डार्क थीम के लिए जारी हुआ नया अपडेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.