Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Vodafone Idea की मांग, 1 जीबी डेटा की कीमत हो 35 रुपये
  • गैजेट्स

Vodafone Idea की मांग, 1 जीबी डेटा की कीमत हो 35 रुपये

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capture7845

Vodafone Idea ने मोबाइल डेटा की दर महंगी करने की मांग की है। कंपनी ने प्रस्ताव रखा है कि मोबाइल डेटा की दर को बढ़ा कर 35 रुपये प्रति जीबी कर दिया जाए। बता दें कि यदि ऐसा होता है और आपके पास वोडाफोन या आइडिया का कनेक्शन है, तो आपको जल्द ही डेटा के लिए सात से आठ गुना पैसे चुकाने होंगे।  इतना ही नहीं, कंपनी एक फिक्स मासिक शुल्क के साथ कॉल रेट को भी छह पैसा प्रति मिनट करने की मांग कर रही है। फिलहाल मोबाइल डेटा के लिए यूज़र्स से चार से पांच रुपये प्रति जीबी शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा कॉलिंग भी वोडाफोन से वोडाफोन मुफ्त होती है और अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए ग्राहक 1 से 1.5 पैसा प्रति मिनट चार्ज देते हैं।

Vodafone Idea का कहना है कि डेटा और कॉलिंग के शुल्क में बढ़ोतरी की मांग कंपनी को हो रहे नुक्सान की भरपाई के लिए की गई है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया इस समय करीब 53 हजार करोड़ रुपये एजीआर के बकाए के बोझ तले दबी हुई है। इसको लेकर वोडाफोन आइडिया ने एजीआर बकाये के भुगतान के लिए 18 साल की समयसीमा भी मांगी है और साथ ही ब्याज़ और जुर्माने के भुगतान से तीन साल की छूट मिलने की मांग भी की है।

कंपनी ने दूरसंचार मंत्रालय (DoT) को एक पत्र भी लिखा है। इसमें कंपनी ने मोबाइल डेटा की दर प्रति गीगाबाइट 35 रुपये करने की मांग की है और 1 अप्रैल 2020 से मिनिममम मासिक कनेक्शन शुल्क को 50 रुपये करने की मांग की है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि फिलहाल भारत में मोबाइल इंटरनेट के लिए ग्राहक 4 से 5 रुपये प्रति जीबी शुल्क देते हैं।

याद दिला दें कि कुछ महीनों पहले ही भारत में वोडाफोन आइडिया समेत एयरटेल और जिसो ने कॉल और इंटरनेट की दर को बढ़ाया था। कॉल और डेटा में यह 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी थी और अब इसके तीन महीनों के भीरत वोडाफोन और आइडिया डेटा और कॉल की दर को सात से आठ गुना बढ़ाने का प्रसताव रख रहे हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: HTC Wildfire R70 से उठा पर्दा
Next: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आयुध वस्त्र निर्माणी फैक्ट्री के अंदर तेंदुआ घुसा

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.