Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • HTC Wildfire R70 से उठा पर्दा
  • गैजेट्स

HTC Wildfire R70 से उठा पर्दा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capture1qm

HTC Wildfire R70 स्मार्टफोन को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। यह 2020 में कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। एचटीसी वाइल्डफायर आर70 तीन रियर कैमरों, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके बेज़ल थोड़े चौड़े हैं, खासकर ऊपरी और निचले हिस्से पर। सेल्फी कैमरे को ऊपर की तरफ नॉच में जगह मिली है। वेबसाइट के मुताबिक, फोन के सिर्फ एक मॉडल को लिस्ट किया गया है। यह ऑरोरा ब्लू और नाइट ब्लैक रंग में मिलेगा।

HTC Wildfire R70 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। देखा जाए तो HTC ने इसे अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च भी नहीं किया है। यह कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

डुअल सिम एचटीसी वाइल्डफायर आर70 एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आता है। इसमें Sense UI भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720×1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6763 प्रोसेसर (हीलियो पी23) के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। HTC Wildfire R70 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

एचटीसी वाइल्डफायर आर70 तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है।

कनेक्टिविटी के लिए एचटीसी वाइल्डफायर आर70 में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम स्टीरियो ऑडियो जैक और माइक्रोयूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

एचटीसी वाइल्डफायर आर70 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.2×77.8×8.9 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।

Post navigation

Previous: तापसी पन्नू की ‘थप्पड़’ की पहले दिन ऐसी रही कमाई
Next: Vodafone Idea की मांग, 1 जीबी डेटा की कीमत हो 35 रुपये

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.