Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM कमलनाथ ने अपने MLA से कही ये बात। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

CM कमलनाथ ने अपने MLA से कही ये बात। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
kamal_5653283_835x547-m

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के लगाए गए आरोप को सही ठहराया है. दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए यह कहा कि पार्टी कांग्रेस के एमएलए को खरीदने की कोशिश में लगी हुई है. इस आरोप को सही ठहराते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि हमारे विधायक ही मुझे यह बता रहे हैं कि हमें इतना पैसा दिया जा रहा है. मैं तो अपने विधायकों से कह रहा हूं कि फोकट का पैसा मिल रहा है इसलिए ले लेना.कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बीते सोमवार को मध्य प्रदेश बीजेपी पर कांग्रेस विधायकों को खरीदने और सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाया था.

उन्होंने प्रेसवार्ता में बीजेपी, शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये तक का ऑफर दे रहे हैं.दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं बिना तथ्यों के कोई आरोप नहीं लगाता हूं. शिवराज और नरोत्तम में सहमति बन गई है. एक मुख्यमंत्री और दूसरा डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस विधायकों को फोन कर रहे हैं और खुलेआम कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ का ऑफर कर रहे हैं. 5 करोड़ अभी ले लो, दूसरी किश्त राज्यसभा चुनाव में और तीसरी किश्त सरकार गिराने के बाद दी जाएगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस ने दी अब नोएडा के स्कूल में दस्तक। …
Next: सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ विधायकों से …….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.