Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ विधायकों से …….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ विधायकों से …….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
yogi_5_4996461_835x547-m

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को 18 मार्च को अपने 3 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है. सरकार का ये प्रयास है कि 18 मार्च को 3 साल पूरे होने पर पार्टी और सरकार दोनों इसका फायदा आगामी चुनावी साल में उठा सकें. इसे लेकर कमर कस ली गई है. सबसे ज्यादा फोकस 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर जारी की जाने वाली उपलब्धियों की किताब पर है. इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ विधायकों को भी रिपोर्ट कार्ड सौंपने के निर्देश दिये हैं

मुख्यमंत्री ने अपने 3 साल के कार्यकाल में अपने छवि सख्त मुख्यमंत्री के तौर पर बनाई है. जब करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अधिकारियों पर कार्यवाही हो या फिर जिलों का दौरा कर विकास की जमीन नब्ज टटोलना. मुख्यमंत्री ने जिलों के दौरे का कई रिकार्ड बनाए हैं. योगी सरकार के 3 साल पूरा होने पर भी मुख्यमंत्री ने जवाबदेही तय करने का सिलसिला शुरू कर दिया है और इसी कड़ी में सरकार के मंत्रियों के साथ विधायकों को भी काम काज का रिपोर्ट कार्ड सौपने के निर्देश दिए गए हैं.

विधायकों के रिपोर्ट कार्ड सौपने पर मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने सदन से लेकर व्यक्तिगत तौर पर भी कहा हैं कि मंत्रियों के साथ विधायकों को भी इस बार अपने कामकाज का ब्योरा देना होगा. जिसको लेकर विधायक अपने क्षेत्र में जाकर प्रचार प्रसार करेंगे कि विधायक निधि और विभागों की तरफ़ से क्या काम करवायें गये हैं.

हालांकि सीएम योगी खुद विकास योजनाओं का हाल जानने 19 मार्च से जिलों के दौरे के लिए निकलने वाले हैं. जब विकास की योजनाओं को अधिकारियों की बातों पर यकीन न करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं को लेकर वो खुद जिलों का हाल जानेंगे. योगी के दौरों को लेकर सरकार से संगठन तक तैयारियां की जा रही है

Post navigation

Previous: CM कमलनाथ ने अपने MLA से कही ये बात। …..
Next: कोरोना वायरस को लेकर जयपुर में अलर्ट। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.