Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को ……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
0796dd3c0e889ac5acf5a371f9fc1168

आपको बतादे की इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले दिल्‍ली में भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को वाई श्रेणी सुरक्षा मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार, कपिल मिश्रा के अलावा सीलमपुर से बीजेपी प्रत्याशी रहे कौशल मिश्रा को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। कपिल मिश्रा पर विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि उनके भड़काऊ बयान के बाद ही दिल्‍ली में हिंसा हुई थी और उनको बीजेपी ना तो पार्टी से निकाल रही है और ना ही उनकी गिरफ्तारी हो रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कपिल को अभी किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था देने से इनकार किया है।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया है कि कपिल मिश्रा को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है कपिल मिश्रा को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि दंगाई मानसिकता की सरकार अगर इस देश में चलेगी तो कैसे देश सुरक्षित रहा सकता है।

जिस देश में जज का ट्रांसफर हो जा रहा है अगर वह न्‍याय की बात कर रहा हो कैसे न्‍याय मिलेगा अगर संसद में चर्चा नहीं करा रही है सरकार। क्‍यों भाग रही है, दिल्‍ली के दंगों पर चर्चा कराने से। क्‍योंकि उनके हाथ मासूम और दंगों में काले हैं और पूरा सच सामने आएगा कपिल मिश्रा और कौशल मिश्रा को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने पर दिल्‍ली पुलिस का कहना है कि उनको लगातार सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद अब इन दोनों नेताओं के साथ 6 सुरक्षाकर्मी इनके साथ होगा। पुलिसकर्मी एके 47 से लैस होंगे और अभी यह सुरक्षा 90 दिन के लिए दी गई है। 90 दिन के बाद इनकी सुरक्षा की समीक्षा होगी और अगर लगता है कि सबकुछ सही है तो इसको वापस ले लिया जाएगा, लेकिन अगर लगता है कि इनको सुरक्षा की जरूरत है तो वह आगे बढ़ा दी जाएगी

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस को लेकर जयपुर में अलर्ट। ….
Next: पीएम मोदी ने बताया क्यों छोड़ रहे हैं सोशल मीडिया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.