Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी ने बताया क्यों छोड़ रहे हैं सोशल मीडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

पीएम मोदी ने बताया क्यों छोड़ रहे हैं सोशल मीडिया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया से संन्यास लेने का खुलासा आखिरकार कर ही दिया है। पीएम ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा था कि वह सोशल मीडिया छोड़ने की सोच रहे हैं। आज पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में इसके पीछे का कारण भी बता दिया है। उन्होंने कहा कि वह महिला दिवस के दिन अपना सोशल मीडिया अकाउंट महिलाओं के देना चाहते हैं।अब पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर वह अपना अकाउंट महिलाओं को देंगे, जिनका जीवन हमें प्रेरित करता हो।

पीएम ने ट्वीट कर कहा इस महिला दिवस के दिन मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को देना चाहता हूं, जिनकी जिंदगी और काम हमें प्रभावित करता हो। इससे वे लाखों लोगों को प्रेरित कर सकेंगी।पीएम ने आगे लिखा है अगर आप ऐसी महिला हैं या फिर आप ऐसी महिलाओं को जानते हैं तो आप #SheInspiresUs के साथ हमें ऐसी कहानियां बताएं पीएम मोदी का ट्विटर पर 5.3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर पीएम मोदी को 4.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी स्टार हैं और यहां उन्हें 3.5 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूट्यूब पर पीएम मोदी के 45 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं पीएम नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान के बाद हंगामा मच गया था। अब पीएम मोदी ने खुद ही खुलासा किया है कि वह क्यों 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा इस दिन वह अपना अकाउंट महिलाओं को देंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को ……
Next: दिल्ली हिंसा के दौरान फरार हुआ शाहरुख अब आया गिरफ्त में। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.