Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस को लेकर जयपुर में अलर्ट। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना वायरस को लेकर जयपुर में अलर्ट। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2020_3image_13_22_464832256corona1-ll

बताती चलू की चीन से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस का जयपुर में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। इटली से आए इस यात्री को संदिग्ध मानते हुए प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज शुरू किया गया है। वहीं कोरोना वायरस को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी गंभीरता दिखाते हुए देर रात को अपने निवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण, उपचार और बचाव को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन हुआ। उधर, संदिग्ध मरीज के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है साथ ही चिकित्सा विभाग डॉक्टरों और नर्सिंगकर्मियों की सभी छुटि्टयों को निरस्त करते हुए अलर्ट मोड पर आ गया है।

बैठक के बाद चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि इटली निवासी प्रभावित मरीज जिस जिस जगह गए और जिनके भी सम्पर्क में आए उनकी तत्काल स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्हें भी आईसोलेशन में रखा जाएगा रघु शर्मा ने बताया कि यह पर्यटक जिस-जिस स्थान पर उन्होंने जिस-जिस जिले की सैर की वहां भी बचाव शुरू कर दिया गया है।

सरकार इस वायरस को लेकर अन्य देशों की स्थिति को भांपते हुए किसी भी तरह से इस वायरस पर काबू पाना चाहती है. ऐसे में अब प्रभावित मरीज के पुणे भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में क्या सामने आता है यह देखने वाली बाच होगी। मगर राज्य की सरकार का चिकित्सा महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और राजस्थान के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में काम करने वाले तमाम डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ विधायकों से …….
Next: भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को ……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.