Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • झारखंड में दिल्ली की तरह 100 यूनिट तक बिजली फ्री
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

झारखंड में दिल्ली की तरह 100 यूनिट तक बिजली फ्री

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
3

हेमंत सोरेन सरकार भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मॉडल पर चल रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने अपने पहले बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली पर ध्यान दिया है। दिल्ली की तर्ज पर 100 यूनिट बिजली फ्री करने और राज्य में मोहल्ला क्लीनिक खोलने का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा किसानों की कर्जमाफी, स्कॉलरशिप और मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राज्य का बजट पेश किया करीब 86 हजार 370 करोड़ रुपये के बजट में 13,054.06 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय और 73,315.94 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय रखा गया है। नए वित्तीय वर्ष में आठ प्रतिशत विकास दर प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। वित्तमंत्री उरांव ने बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है बजट में किसानों के कर्ज माफ करने की भी घोषणा की गई है।

बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कहा है कि किसानों के कर्ज माफ होंगे। पहले चरण में 50 हजार रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे। जिला स्कूलों को उच्चस्तरीय विद्यालय के रूप में विकसित करने का भी प्रावधान बजट में किया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए विशेष योजना चलाने की योजना बनाई गई है।

बजट में 50 साल से ऊपर के सभी लोगों, सभी विधवाओं को राशन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। बजट को लोक लुभावन बनाने के लिए सरकार ने बजट में एक विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का प्रावधान किया है। इसके लिए अलग से बजट में 30 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसी तरह मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गई है।

Post navigation

Previous: नोएडा के 6 संदिग्धों के नमूने जांच में आये निगेटिव
Next: कोरोना वायरस का असर अब दिखा फिल्म राधे पर। …….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.