Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जीतू पटवारी का बयान एक भी विधायक बिकाऊ नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

जीतू पटवारी का बयान एक भी विधायक बिकाऊ नहीं

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download

बतादे मध्यप्रदेश में मचा सियासी घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के बाद से ही प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा हुआ हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया था की बीजेपी उनके विधायकों को खरीदकर सरकार गिराना चाहती हैं आपको बता दे कि कांग्रेस ने प्रदेश में करीब आधा दर्जन निर्दलीय तथा एसपी एवं बीएसपी के विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई हैं वहीं, इन सबके बीच बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर भाजपा पर आरोप लगाया

कि पिछले कई दिन से वह माफिया के साथ मिलकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा सीएम कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं हैं। वह स्थिर हैं उधर कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह और रामपाल सिंह सहित अन्य बीजेपी नेता साजिश के तहत 8 विधायकों को हरियाणा के एक होटल में जबरन ले गए थे। विधायकों ने हमें बताया कि बीजेपी नेताओं द्वारा उन्हें जबरन वहां ले जाया गया

जबकि, इन विधायकों के वापस भोपाल आने पर मंत्री जीतू पटवारी ने कहा की दिल्ली से लौटे सभी विधायकों ने लोगों को बीजेपी का असली का चेहरा दिखाया हैं। हमारा एक भी विधायक बिकाऊ साबित नहीं हुआ। उनमें से सभी वापस आ जाएंगे वहीं, बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके। बीजेपी ने कांग्रेस के सभी आरोपों से साफ इनकार किया हैं।

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि विपक्षी यानि की भाजपा उसके और उसके सहयोगी दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सीएम कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार को अस्थिर करना चाहती है बतादे की कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने भोपाल में कहा की दिल्ली से लौटे सभी विधायकों ने लोगों को बीजेपी का असली चेहरा दिखाया है.

हमारा एक भी विधायक बिकाऊ साबित नहीं हुआ वही इससे पहले सोमवार को दिग्विजय ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस के विधायकों को बड़ी धनराशि की पेशकश की गई है

Post navigation

Previous: जनमन मालन ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
Next: 21 एशियाई सुरक्षा सम्मेलन स्थगित। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.