Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भड़काऊ बयानों के मामले में आज होगी सुनवाई। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भड़काऊ बयानों के मामले में आज होगी सुनवाई। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
02ab089c0a9bef66b64feb157aad489a

आपको बतादे की भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिकाओं पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में दिल्ली हिंसा और भड़काऊ भाषण से जुड़े हुए अलग-अलग मामलों की सुनवाई होगी। हाई कोर्ट में उन सभी याचिकाओं पर सुनवाई होगी, जिनमें भड़काऊ भाषण और बयान देने के आरोपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है इनमें बीजेपी के कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर,असदुद्दीन ओवैसी,वारिस पठान समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है

पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 13 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई की बात कही थी, लेकिन याचिकाकर्ताओं के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद वहां से इस मामले की आज सुनवाई करने के लिए कहा गया बुधवार को सुनवाई के दौरान CJI जस्टिस एसए बोबडे ने कहा था कि हम दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से गुजारिश करते हैंकि वह हिंसा मामले की सुनवाई करें। एसए बोवड़ ने कहा था कि हम अनुरोध करेंगे कि आप इन मामलों की सुनवाई करें। हम यह नहीं कह रहे हैं कि सुनवाई को टालना उचित नहीं था, लेकिन इसने समस्याओं को जन्म दिया है

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और केंद्र की ओर से सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने हर्ष मंदर के भाषण की ट्रांसस्क्रिप्ट कोर्ट में पढ़ी थी और कहा था कि मंदर ने इसमें कोर्ट पर सवाल उठाया है और लोगों को भड़काया है। कोर्ट ने इस पर मंदर से भी जवाब मांगते हुए मामले को शुक्रवार को सुनवाई पर लगाने का आदेश दिया था। जबकि कोर्ट ने भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा के तीन नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग वाली शेख मुजतबा फारुक सहित 10 हिंसा पीड़ितों की ओर से दाखिल याचिका सुनवाई के लिए हाई कोर्ट भेज दी थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 21 एशियाई सुरक्षा सम्मेलन स्थगित। …..
Next: अधीर रंजन ने पुलिस पर लगाया आरोप

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.