Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महिला क्रिकेट का महा मुकाबला होगा 8 मार्च को
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश

महिला क्रिकेट का महा मुकाबला होगा 8 मार्च को

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
IndAus

आप सभी को बतादे की महिला टी 20 विश्व कप में भारत का मुकाबला किससे होगा इसका फैसला हो गया है। गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल का टिकट पक्का कटा लिया। अब 8 मार्च को होने वाले फाइनल के महा मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुइस मेथड से दक्षिण अफ्रीका को पांच रन से शिकस्त दी सिडनी के ग्राउंड में टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था।

कप्तान मैग लैनिंग के शानदार 49 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 134 रन टांग दिये। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के बाद भारी बारिश होने लगी जिसके चलते मैच को 20 ओवर से घटाकर 13 ओवर का कर दिया गया। ओवर घटने के बाद साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 98 रन का लक्ष्य था। हालांकि अफ्रीकी टीम 13 ओवर में पांच विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी और इस तरह से फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई।

इस जीत के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल में पहुंच गई इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से धुल गया। इस कारण भारत बिना खेले ही फाइनल में पहुंच गया। दरअसल, भारत ने ग्रुप ए में पहले नंबर पर था इसी वजह से इंग्लैंड की जगह भारत फाइनल में पहुंच गया।भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से की थी। भारतीय टीम ने ये मैच 17 रन से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमें 8 मार्च को महिला दिवस के दिन खिताब के लिए भिड़ेंगी। फाइनल मुकाबला मेलबर्न के ग्राउंड में खेला जाएगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फिल्म बागी 3 व कामयाब आज आएगी आमने-सामने
Next: कोरोना के कारण मिस्टर लेले की शूटिंग रुकी…….

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.