Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • होली त्यौहार पर घर जाने के लिए लगी यात्रियों की भीड़
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

होली त्यौहार पर घर जाने के लिए लगी यात्रियों की भीड़

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (2)

आपको बतादे की होली में घर जाने वालों से ट्रेनें रविवार को पूरी तरह से पैक रही। मंगलवार को होली के कारण हर शख्स रविवार को निकलना चाह रहा था। रेलवे प्रशासन के मुताबिक दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, बनारस, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद, पटना सहित गंतव्यों को जाने वाली ट्रेनों के सभी आरक्षित कोचों में भीड़ रही। वहीं सोमवार को पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेनों में भीड़ का अनुमान लगाया गया है। रेल प्रशासन ने अनारक्षित काउंटरों की संख्या सोमवार को बढ़ा दी है। वहीं बुधवार से लेकर शनिवार तक आरपीएफ व जीआरपी को विशेष रूप से चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले से आरक्षण कराने वाले यात्रियों को रविवार को राहत रही। वहीं वीआइपी कोटा लेने वालों की लंबी फेहरिस्त होने के कारण अफसरों को भी बर्थ व सीट आवंटित करने में पसीने छूट गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई। लेकिन, सबको इस मौके पर बर्थ उपलब्ध कराना थोड़ा मुश्किल रहा। फिर भी रेलवे ने बेहतर प्रबंधन करने का प्रयास किया है।

अब रेलवे ने बुधवार से जाने वाले यात्रियों को लेकर इंतजाम शुरू कर दिए हैं। रेलवे के वाणिज्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही आरक्षण केंद्रों में तत्काल को लेकर मारामारी शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी आरक्षण केंद्रों पर नजर रखने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वर्ल्ड कप हारी भारतीय टीम
Next: आरोपियों के पोस्‍टर मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज। ….

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 13 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.