Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वर्ल्ड कप हारी भारतीय टीम
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

वर्ल्ड कप हारी भारतीय टीम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
09_03_2020-why_india_lost_womens_world_cup_final_20097862

रविवार 8 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 86 हजार से ज्यादा दर्शकों के बीच आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 का फाइनल मुकाबला भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम से भिड़ना था। भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घर में मजबूत लग रही थी, लेकिन भारतीय टीम भी इस विश्व कप की दावेदार थी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम कंगारू टीम को टक्कर भी नहीं दे सकी और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा और पहला खिताब गंवा दिया।

भारतीय टीम ने आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक नहीं, बल्कि 5 बड़ी गलतियां कीं जिनकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। आइए जानें भारतीय टीम से क्या-क्या गलतियां हुईं।महामुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हर कोई कप्तान फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी ही करना चाहता है, क्योंकि चेज करने वाली टीम के ऊपर दबाव होता है।

टॉस हार-जीत में भारतीय टीम की कोई गलती नहीं थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। यही कारण रहा कि ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन का स्कोर खड़ा किया, जो फाइनल के हिसाब से विशाल था। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक तेज गेंदबाज शिखा पांडे को शामिल किया था, लेकिन उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 4 ओवर में 52 रन लुटाए। इसके अलावा 4 स्पिन गेंदबाजों ने मिलकर 16 ओवर में 132 रन खर्च किए, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

जब भी विश्व कप जैसा कोई फाइनल होता है तो उससे पहले एक जुबानी जंग होती है। हम बात कर रहे हैं फाइनल मैच से पहले दिए गए बयानों की जो फाइनल मुकाबले की रणनीति का हिस्सा होते हैं। इस मामले में कंगारू टीम ने बाजी मारी। मैच से ठीक पहले भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों ने जाल बुना और मीठे-मीठे बयान दिए, जिससे के भारतीय खिलाड़ियों को अतिआत्मविश्वास की भावना पैदा हो।

Post navigation

Previous: अहमद खान को नहीं समझ आया थप्पड़ का कॉन्सेप्ट कही ये बात। …….
Next: होली त्यौहार पर घर जाने के लिए लगी यात्रियों की भीड़

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.