Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा हुआ रद्द
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा हुआ रद्द

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
modi_vs_all_1583693984_618x347

आपको बतादे की चीन से दुनियाभर में फैले घातक कोरोना वायरस के कारण कई आयोजन रद्द हो रहे हैं और इसी कड़ी में बांग्लादेश ने भी शेख मुजीब उर रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह के मुख्य वक्ता थे और ऐसे में उनका बांग्लादेश रौदा रद्द हो गया है साथ ही यह भी बतादे की इसी हफ्ते बांग्लादेशी संसद की स्पीकर शिरीन शरमिन चौधरी ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया। वह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निमंत्रण पर 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुआई करने वाली थीं पीएम मोदी 17 मार्च को बांग्लादेश जाने वाले थे लेकिन कोरोना के चलते इस दौरे को रद्द करना पड़ा है।

सेलिब्रेशन कमिटी के चेयरमैन कमाल अब्दुल चौधरी ने बांग्लादेश सरकार के इस फैसले को रद्द करने की जानकारी दी। रविवार को ही बांग्लादेश में 3 लोग कोरोना के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए जो हाल में इटली से लौटे थे।इस बारे में चौधरी ने कहा हमने इस इवेंट को फिर से डिजाइन किया है। यह साल भर चलने वाला कार्यक्रम रहेगा लेकिन फिलहाल लोगों की भीड़ से हमें बचना है। साल भर हम कार्यक्रम करेंगे और विदेश से आने वाली दिग्गज हस्तियां उनमें शामिल हो सकती हैं

कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य घटनाओं को देखते हुए इस जन्म शताब्दी समारोह का फिलहाल दायरा कम किया जा रहा है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बिना किसी सार्वजनिक सभा के समारोह का उद्घाटन करेंगी।मोदी को बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पड़ोसी देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के शताब्दी समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था।

शेख मुजीबुर रहमान को फादर ऑफ बांग्लादेश भी कहा जाता है इस महीने ब्रसेल्स में पीएम मोदी यूरोपियन यूनियन के सम्मेलन में हिस्सा लेने जाने वाले थे लेकिन कोरोना के कारण ही उसे भी रद्द करना पड़ा। इस बीच उनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और नेता होली मिलन कार्यक्रमों में भी हिस्सा नहीं लेंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरयू राय ने बिहार के मुख्‍यमंत्री से पटना में की मुलाकात
Next: शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों को भड़का रहा आतंकी। …….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.