Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सरयू राय ने बिहार के मुख्‍यमंत्री से पटना में की मुलाकात
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

सरयू राय ने बिहार के मुख्‍यमंत्री से पटना में की मुलाकात

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
09_03_2020-nitish-saryu_20097961

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा से बागी होकर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को उनकी सीट जमशेदपुर पूर्वी से हराने वाले पूर्व मंत्री सरयू राय ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आभार जताया है। बीते दिन बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे सरयू राय ने विधानसभा चुनाव में जदयू के समर्थन के लिए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को धन्‍यवाद दिया साथ ही आपको बताती चलू के इस दौरान सरयू राय ने सीएम नीतीश कुमार की ओर से बिहार में चलाई जा रही जल-जीवन-हरियाली अभियान की खुलकर तारीफ की।पर्यावरण हित, जन-जन की चिंता और प्रकृति की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे इस महती अभियान के बारे में सरयू राय ने कहा कि इससे जनमानस के साथ ही पर्यावरण भी स्‍वस्‍थ होगा।

सरयू राय ने नीतीश की प्रशंसा करते हुए कहा है कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीशकुमार की सरकार द्वारा एक सराहनीय पर्यावरणीय पहल जल, जीवन, हरियाली अभियान चलाया गया। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अभी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। इस अभियान में लोगों की सक्रियता, प्रतिबद्धता, योगदान, सहयोग की आवश्यकता है पटना के राजकीय अतिथि गृह में सरयू राय, विधायक, पूर्वी जमशेदपुर और अश्विनी चौबे, राज्य स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार की आत्मीय भेंट हुई।

चौबे ने राय के कमरे में आकर उन्हें बधाई दी और गुलदस्ता भेंट किया। दोनों 1974 बिहार छात्र आंदोलन के समय के मित्र हैं। उन दिनों ये दोनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता थे। बाद में अश्विनी चौबे पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष बने।

अब ऐसे में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कैबिनेट के मंत्रियों को निर्देश दें कि विधानसभा में सदस्‍यों के सवालों का जवाब देते समय वे प्रश्‍नों से जुड़े सारे तथ्य सही तरीके से सामने रखें। सरयू राय ने सीएम हेमंत सोरेन को टैग करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि मंत्रियों के भ्रामक जवाबों के लिए सरकार पर विधानसभा की अवमानना की कारवाई चल सकती है।

Post navigation

Previous: आरोपियों के पोस्‍टर मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज। ….
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा हुआ रद्द

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.