Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में भी दिखा अब कोरोना वायरस का असर
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

जम्मू-कश्मीर में भी दिखा अब कोरोना वायरस का असर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
corona-virus-image

आपको बतादे की देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केरल में एक तीन साल के बच्चे में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बच्चा हाल ही में अपने परिवार के साथ इटली से आया था। फिलहाल बच्चे और उसके परिवार को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस से एक लाख सात हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3600 लोगों की मौत हो चुकी है।जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। 63 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महिला उन दो यात्रियों में एक थी जो हाल ही में ईरान से लौटी थी।

जांच के दौरान दोनों में ही वायरल का अधिक स्तर पाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक महिला का सरकारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है और हालत अभी स्थिर है।केरल के पांच और उत्तर प्रदेश के दो नए मामलों को मिलाकर देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 45 हो गई है। केरल में जो पांच मामले सामने आए हैं, उनमें से तीन लोग 29 फरवरी को इटली से लौटे थे, लेकिन उन्होंने न सिर्फ यह जानकारी छिपाई, बल्कि कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्क्रीनिंग से बचकर भी निकल गए थे।

ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जो विदेश से लौटने की जानकारी छिपा रहे हैं।कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज की सुविधाओं में विस्तार के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स को भी आइसोलेशन वार्ड शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके तहत ट्रॉमा सेंटर के न्यू इमरजेंसी में आइसोलेशन वार्ड में 20 बेड की व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके अलावा एम्स को झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में भी 125 बेड की व्यवस्था करने की बात कही गई है। ताकि संदिग्ध मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा सके।

Post navigation

Previous: बिहार में विधानसभा चुनाव उम्मीदवारो के नाम आये सामने। …..
Next: कपूर परिवार की लंदन में भी कुछ संपत्ति पीएफ घोटाले पर भी नजर। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.