Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में विधानसभा चुनाव उम्मीदवारो के नाम आये सामने। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बिहार में विधानसभा चुनाव उम्मीदवारो के नाम आये सामने। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
election-flashback

बड़ी खबर। …… सभी जानते है की बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आरजेडी, जेडीयू, भाजपा और कांग्रेस ने बिहार जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं, वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव भी महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं। अब एक और मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम सामने आया है। यह उम्मीदवार महिला है बिहार के कई अखबारों में रविवार को छपे एक विज्ञापन ने सबको चौंका दिया है। विज्ञापन में पुष्पम प्रिया चौधरी नाम की एक महिला ने खुद को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया है।

विज्ञापन के जरिए इस महिला ने बताया है कि उसने प्लूरल्स नाम का एक राजनीतिक दल बनाया है और वह उसकी अध्यक्ष हैं पुष्पम प्रिया चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिहार के अखबारों में विज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश की। उन्होंने पार्टी का नाम प्लूरल्स दिया है जबकि जन गण सबका शासन पंच लाइन दी है। पुष्पम प्रिया ने विज्ञापन में बताया कि उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है और अब बिहार वापस आकर प्रदेश को बदलना चाहती हैं।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने विज्ञापन में बिहार की जनता को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अगर वह बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती हैं तो 2025 तक बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बना देंगी और 2030 तक इसका विकास यूरोपियन देशों जैसा होगा।पुष्पम प्रिया के पिता विनोद चौधरी ने कहा कि मेरी बेटी विदेश में पढ़ी-लिखी है। वो बालिग है, उसकी और मेरी सोच में फर्क होना चाहिए। पीढ़ी का अंतर है। जो वो कर रही है सोच समझकर कर रही होगी, पिता होने के कारण मेरा आशीर्वाद उसके साथ है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों को भड़का रहा आतंकी। …….
Next: जम्मू-कश्मीर में भी दिखा अब कोरोना वायरस का असर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.