Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कपूर परिवार की लंदन में भी कुछ संपत्ति पीएफ घोटाले पर भी नजर। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कपूर परिवार की लंदन में भी कुछ संपत्ति पीएफ घोटाले पर भी नजर। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
1613099331583668546946251147

राणा कपूर पर प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई का शिकंजा कस गया है। ईडी ने धनशोधन मामले में रविवार सुबह राणा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, देर शाम सीबीआई ने भी धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया। इस बीच, मुंबई से लंदन जा रही राणा की बेटी रोशनी को हवाईअड्डे पर रोक लिया गया। राणा कपूर के खिलाफ जांच में 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश, 44 महंगी पेंटिंग और दर्जनों कथित मुखौटा कंपनियां ईडी जांच की केंद्र में हैं सूत्रों के मुताबिक कपूर, उनकी पत्नी और तीन बेटियों द्वारा संचालित एक कंपनी को 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि मिलने को लेकर ईडी की जांच पड़ताल जारी है।

कूपर परिवार की कंपनी को इतनी बड़ी रकम देने वाली कंपनी का संबंध घोटाला प्रभावित दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से है। आरोप के मुताबिक कपूर से संबंधित कंपनी डीओआईटी अर्बन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को रकम तब मिली जब यस बैंक ने 3,000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज डीएचएफएल को दिया। जांच एजेंसी को संदेह है कि 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि कथित रिश्वत का हिस्सा हो सकती है। यह राशि एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने के लिए उस कंपनी को मिली, जिसका नियंत्रण कपूर परिवार के पास था।

सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो बताते हैं कि कपूर परिवार की लंदन में भी कुछ संपत्ति है। अब उस संपत्ति की खरीद के लिए इस्तेमाल रकम के स्रोत की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार बैंक ने फंसे कर्ज की वसूली को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। छापेमारी के दौरान कपूर, उनकी पत्नी बिंदु तथा तीनों बेटियों के निवास की तलाशी ली गई।

जांच के दौरान परिवार द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के निवेश और दर्जनों मुखौटा कंपनियों के बारे में जानकारी मिली। इन मुखौटा कंपनियों का उपयोग कथित रिश्वत की हेराफेरी के लिए किया जाता था। इसके अलावा परिवार के पास 44 महंगी पेंटिंग भी मिलीं। इनमें से कुछ पेंटिंग कथित तौर पर राजनेताओं से खरीदी गई हैं।

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में भी दिखा अब कोरोना वायरस का असर
Next: कोरोना वायरस के चलते सिनेमा पर खतरा। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.