Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस के चलते सिनेमा पर खतरा। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

कोरोना वायरस के चलते सिनेमा पर खतरा। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
sooryavanshi_1582523984-300x203

कोरोना वायरस के आगोश में अब भारत भी आ चुका है। केरल समेत जम्मू के सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दे दिए गए हैं। तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म सूर्यवंशी और 83 की रिलीज तारीख में बदलाव किया जा सकता है। जहां एक तरफ 24 मार्च को रिलीज हो रही सूर्यवंशी के लिए अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी, रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रमुख से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा कर सकते हैं।

वहीं 83 के ट्रेलर लॉन्च के स्थगित होने के बाद अब इसकी रिलीज तारीख (10 अप्रैल) के खिसकने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि रिलीज डेट में बदलाव को लेकर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। दोनों ही फिल्मों की तरफ से अभी इस विषय पर किसी भी तरह का फैसला नहीं लिए जाने की बात की जा रही है सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लोगों द्वारा फिल्म रिलीज तारीख में बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से अभी किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया गया है। हां, 83 का ट्रेलर लॉन्च स्थगित किए जाने से इस बात को बल जरूर मिलता है लेकिन कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एक-दो दिनों में इसे लेकर निर्माताओं का रुख साफ हो जाएगा।

गौरतलब है कि चीन समेत दुनिया भर के कई देशों में सिनेमाघरों को भी बंद कर दिया गया है। बीते दिनों मशहूर हॉलीवुड फिल्म जेम्स बॉन्ड की भी रिलीज डेट में बदलाव कर इसे करीब सात महीने आगे खिसका दिया गया। भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 50 के पार पहुंच चुकी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कपूर परिवार की लंदन में भी कुछ संपत्ति पीएफ घोटाले पर भी नजर। …..
Next: सिंधिया के पास देशभर में फैली हजारों करोड़ संपत्ति ……..

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.