Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अखिलेश यादव ने शिवपाल के छुए पैर…..
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

अखिलेश यादव ने शिवपाल के छुए पैर…..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
522914-akhilesh-yadav-and-shivpal-300x169

बतादे की पिछले कई महीनों से समाजवादी पार्टी के लोग जिस तस्वीर को देखने की इच्छा जाता रहे थे, वह मंगलवार को सामने आई. होली के मौके पर मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार एक साथ सैफई में नजर आया, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रसपा प्रमुख के बीच कड़वाहट की बर्फ पिघलती नहीं दिखी. अखिलेश यादव जैसे ही मंच पर समर्थकों को संबोधित करने के लिए खड़े हुए, कार्यकर्ताओं ने चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. इससे नाराज अखिलेश ने इशारों में उन्हें शांत रहने के लिए कहा और बोले सीमा पार नहीं करनी चाहिए

मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश कह रहे थे कि साल 2022 में समाजवादियों की सरकार बनानी है. इसके बाद समर्थकों ने चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस पर अखिलेश यादव ने हाथों से इशारा कर शांत रहने के लिए कहा. नारे से नाराज अखिलेश ने कहा कुछ मर्यादा और परम्परा बना रहना चाहिए. कोई बात सीमा से पार नहीं होनी चाहिए.

जब बात सीमा से पार होती है तो राजनीत अपना रास्ता देखती है. समाजवादियों ने जो पैमाना तय किया है, उसमें बड़ी-बड़ी सड़क और बड़े-बड़े अस्पताल हैं. छोटी-मोटी बातों में खुशहाली नहीं है हालांकि, इससे पहले शिवपाल यादव के मंच पहुंचे तो अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव के पैर छुए, लेकिन उन्हें आशीर्वाद नहीं मिला. इस बीच शिवपाल ने भी बड़े भाई रामगोपाल यादव का भी पैर छुआ.

इसके बाद यह संदेश गया कि मुलायम कुनबा एक हो रहा है.इस दौरान शिवपाल ने कहा कि साल 2022 के चुनाव में हम सब एक साथ चुनाव लड़ेंगे. सबको इकट्ठा करेंगे और सभी पार्टियां भाजपा को हराने का काम करेंगे. हमारी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी होगी, जिसके साथ हम चुनाव लड़ेंगे

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंधिया के पास देशभर में फैली हजारों करोड़ संपत्ति ……..
Next: कोरोना वायरस से भारत में मरने वालो की संख्या हुई। …….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.