Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सिंधिया के पास देशभर में फैली हजारों करोड़ संपत्ति ……..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

सिंधिया के पास देशभर में फैली हजारों करोड़ संपत्ति ……..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
15_12_2019-kamalnath_government2-1-300x225

बड़ी खबर। ….. बतादे सिंधिया इस समय मुख्य सुर्खियां हैं. उन्हें लेकर कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक हर तरफ उहापोह मची हुई है. सिंधिया राजघराने को लेकर मध्य प्रदेश में काफी सम्मान है और आजादी के बाद से ही ये परिवार राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में रहा है. लोगों के बीच सम्मान से देखे जाने वाले इस घराने में संपत्ति को लेकर गंभीर विवाद चल रहा है. करीब 30 साल पहले परिवार में संपत्ति विवाद शुरू हुआ जो करीब 40 हजार करोड़ की संपत्ति पर है. विवाद ज्योरादित्य सिंधिया और उनकी तीन बुआ के बीच में है हालांकि साल 2017 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से कोर्ट से बाहर मामला निपटाने का निवेदन भी किया गया था

ज्योतिरादित्य के निवेदन के बाद कोर्ट ने भी समझाइश की थी कि इस विवाद से जुड़े सभी लोग पढ़े-लिखे हैं, वो कोर्ट से बाहर भी मामले का निपटारा कर सकते हैं. जज ने यह भी कहा था कि सिंधिया फैमिली से जुड़े संपत्ति विवाद के मामले बॉम्बे, दिल्ली, पुणे, जबलपुर और ग्वालियर कोर्ट में चल रहे हैं. हालांकि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है.आजादी के बाद सिंधिया परिवार के पास करीब 100 से ज्यादा कंपनियों के शेयर थे. इनमें बॉम्बे डाइंग के 49 % शेयर भी शामिल हैं.

परिवार के सिर्फ ग्वालियर में करीब 10 हजार करोड़ की संपत्ति है. ग्वालियर से बाहर मध्य प्रदेश में परिवार के पास करीब 3 हजार करोड़ की संपत्ति है. इनमें शिवपुरी के कई महल और उज्जैन में एक महल शामिल है. दिल्ली में परिवार के पास करीब 7 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति है. इसमें ग्वालियर हाउस, सिंधिया विला और राजपुर रोड में एक प्लॉट शामिल है वही बतादे आपको कि यूपी के वाराणसी में परिवार के पास अच्छी-खासी संपत्ति है. शहर में पद्म विलास नाम का एक महल है. गोवा में संपत्ति का कुछ हिस्सा है. इसके मुंबई में परिवार के पास 1200 करोड़ की संपत्ति है.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस के चलते सिनेमा पर खतरा। …..
Next: अखिलेश यादव ने शिवपाल के छुए पैर…..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.