Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आमिर खान ने मनाया अपना 55वां जन्मदिन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

आमिर खान ने मनाया अपना 55वां जन्मदिन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
aamir-khan-planning-a-surprise-for-fans-on-his-birthday-1-1583844708

बॉलीवुड के आमिर खान आज आपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. आमिर खान 32 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. अपने तीन दशक के करियर में उन्होंने कई चौंकाने वाले रिकॉर्ड कायम किए हैं. आमिर खान अपनी फिल्मों की शानदार च्वाइस के लिए पहचाने जाते हैं. वो जिस फिल्म को चुन लेते हैं तो उसके किरदार में खुद को फिट करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. शायद यही कारण है कि उन्हें इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट का टैग मिला है. उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं आमिर खान की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और कई धमाकेदार रिकॉर्ड्स भी बनाए.

आमिर यूं तो चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 1973 में ही एंट्री ले चुके थे लेकिन बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फ़िल्म क़यामत से क़यामत तक 1988 में आई थी. पहली ही फिल्म से आमिर ने जबरदस्त धमाका किया था. उस दौर में आई इस फिल्म ने 4.9 करोड़ की कमाई की थीइसके बाद आमिर खान को जबरदस्त स्टारडम मिला 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी से. ये फिल्म 50 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. ये वो दौर था जब आमिर ने रंगीला, अकेले हम अकेले तुम, राजा हिन्दुस्तानी, इश्क, ग़ुलाम, अर्थ, सरफ़रोश जैसी लगातार 7 हिट फ़िल्में दी. अंदाज़ अपना अपना जैसी फिल्मों के फ्लाप होने के बाद आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट हो गए थे.

वो अपनी पिछली फिल्मों के किरदार को दोहराते नहीं थे.फिल्म सरफरोश की औसत कमाई के बाद आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ लगान से. साल 2001 में आमिर ख़ान ने इतिहास रचा जब उनकी फ़िल्म लगान को ऑस्कर के लिए चुना गया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की थी.आमिर की फ़िल्म दंगल ने तो कमाल ही कर दिया.

भारत के साथ-साथ इस फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का कलेक्शन किया था.आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 2018 में रिलीज हुई थी. सभी को चौंकाते हुए ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई. वहीं अब आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं. ये फिल्म एक हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गंप की रीमेक है.

Post navigation

Previous: दिशा पाटनी बेहद बोल्ड अवतार में आई नजर
Next: राजधानी लखनऊ में कोरोना के 11 संदिग्ध मरीज। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.