Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजधानी लखनऊ में कोरोना के 11 संदिग्ध मरीज। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

राजधानी लखनऊ में कोरोना के 11 संदिग्ध मरीज। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Coronavirus-in-India

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जहा कोरोना के खौफ के बीच लखनऊ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को इसके पांच नए मामले सामने आए। सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सभी मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। उनके परिवारीजनों को भी अलर्ट करते हुए दवा खिला दी गई है गौरतलब है कि मंगलवार को भी स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिले थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के नए मरीज राजधानी के विभिन्न इलाकों से मिले हैं।

केजीएमयू व पीजीआई से आई जांच रिपोर्ट में इनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है वही बतादे की सीएमओ कार्यालय की जानकारी मुताबिक स्वाइन फ्लू के मरीजों की चिकित्सा विभाग की टीम घर जाकर जांच करती है। पुष्टि होने पर मरीज के साथ परिवार के सभी सदस्यों को दवा दी गई। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 50 से अधिक मामले आ चुके हैं।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि जो मरीज आ रहे हैं, उनकी हालत सामान्य है।राजधानी में शुक्रवार को कोरोना के 11 संदिग्ध मरीज मिले। इन्हें तुरंत केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। इनमें से नौ को रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। दो संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है।

डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों मरीजों के बारे में फैसला लिया जाएगा इनमें से एक लखनऊ एयरपोर्ट के कर्मचारी को केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसे बुखार के साथ शरीर में जकड़न है। जुकाम भी बना हुआ है। उसका सैंपल जांच को भेजा गया है।

कोरोना संक्रमित डॉक्टर की हालत स्थिर बनी हुई है। शुक्रवार को फिर उसका सैंपल लिया गया। टोरंटो से लौटी डॉक्टर को दो दिन पहले केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके पति, बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्यों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि दोबारा जांच से स्थिति का पता चलेगा।

इस पर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। जांच में ओमान से लौटे 38 वर्षीय मऊ निवासी को बुखार था। उसकी सांस भी फूल रही थी। इस पर उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। वहीं, अयोध्या के रुदौली की 64 वर्षीय महिला व 74 वर्षीय बुजुर्ग को भी भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम 28 दिन तक इनकी निगरानी करेगी

Post navigation

Previous: आमिर खान ने मनाया अपना 55वां जन्मदिन
Next: राजस्थान के जोधपुर में हुआ बड़ा हादसा। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.