Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज CM योगी ने राज्य मंत्रियो के साथ बैठक की
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

आज CM योगी ने राज्य मंत्रियो के साथ बैठक की

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियों का जिक्र करते हुए लोगों से हाथ मिलाने से बचने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि यूपी में अब तक 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से 10 मरीजों का दिल्ली में इलाज चल रहा है जबकि एक मरीज लखनऊ में भर्ती है. उन्होंने लोगों से हाथ मिलाने से परहेज करने को कहा है. साथ ही भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए हुए नमस्ते करने के लिए कहा है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों से हाथ मिलाने के बजाये नमस्ते करने की अपील कर चुके हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थति से निपटने के लिए तैयार है.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए 5 लैब बनाई गई हैं. इनमें से दो लैब लखनऊ में और अलीगढ़, वाराणसी तथा गोरखपुर में एक-एक लैब है वही cm ने लोगों से भयभीत नहीं होने और अपवाहों से बचने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर इस वायरस को फैलने से रोकना है. कोरोना वायरस के खतरे को फैलने से रोकने के लिये सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में 22 मार्च तक छुट्टी घोषित कर दी गई है.

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में परीक्षाएं 23 मार्च से कराई जाएंगी व शेष परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार होंगी.स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोनावायरस के 83 मामले सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा केरल में 19 मामले, जबकि महाराष्ट्र में 14 मामले आ चुके हैं.

अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली में सात, उत्तर प्रदेश में 11, लद्दाख में तीन, कर्नाटक में छह, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान से 1-1 केस सामने आए हैं. इन 83 मामलों में 66 भारतीय हैं जबकि 17 विदेशी नागरिक हैं. देश के 13 राज्यों से कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. कुल 83 मामलों में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना से संक्रमित हुए 10 लोग ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है.

Post navigation

Previous: Badrinath में भारी बर्फबारी चोटियां बर्फ से ढकीं
Next: अभिनेत्री आलिया ने मनाया अपना 27वां जन्मदिन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.