Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Badrinath में भारी बर्फबारी चोटियां बर्फ से ढकीं
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

Badrinath में भारी बर्फबारी चोटियां बर्फ से ढकीं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

आपको बतादे की उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली और आसमान में उमड़े मेघों ने रविवार को चारधाम समेत कई चोटियों को बर्फ से ढक दिया। राज्य के लगभग सभी इलाकों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बौछारें पडऩे का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बारिश और बर्फबारी ने फिर से ठंडक का अहसास करा दिया कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है।

टिहरी जिले में चाका के निकट मैलार गांव में घंटाकर्ण मंदिर के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक मकान में दरारें पड़ गईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों, जबकि अन्य जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है मौसम में गर्माहट घुलने लगी थी कि मौसम ने करवट बदली और शनिवार शाम से आसमान में उमडऩे लगे बदरा।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ ही अन्य चोटियों पर बर्फबारी हुई। केदारनाथ में एक हफ्ते बाद फिर से बर्फबारी हुई। वहीं कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ की चोटियों पर हिमपात की खबर है। राज्य के निचले इलाकों में देहरादून, नैनीताल समेत लगभग सभी जगह बारिश हुई और यह सिलसिला रुक-रुककर शाम तक चलता रहा बर्फबारी-बारिश ने मार्च में फिर से ठंडक का अहसास करा दिया। आसमान में अभी बादल छाये हैं और इनके बरसने की संभावना भी है।

उधर, राज्य मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदरा उमड़े हैं। विभाग के अनुसार सोमवार को भी राज्य में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों और बाकी जनपदों में कुछ जगह हल्की से मध्यम वर्षा व बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं अपेक्षाकृत भारी वर्षा और बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य में कहीं- कहीं ओलावृष्टि और झक्कड़ की संभावना भी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RBI और वित्त मंत्रालय अर्थव्यवस्था संभालने में जुट
Next: आज CM योगी ने राज्य मंत्रियो के साथ बैठक की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.