Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विपक्ष ने माँगा सीएम कमलनाथ का इस्तीफा। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

विपक्ष ने माँगा सीएम कमलनाथ का इस्तीफा। ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
category1566627272

बड़ी खबर। …… बतादे मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को रविवार को पत्र लिखकर सोमवार को सदन में सरकार के विश्वास मत पर विधायकों के हाथ उठाकर मत विभाजन कराने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री को शनिवार देर रात को लिखे पहले पत्र में राज्यपाल टंडन ने निर्देश दिया था कि विश्वासमत पर मत विभाजन बटन दबाकर ही होगा और अन्य किसी तरीके से नहीं किया जाएगा. इसके बाद रविवार को भाजपा नेताओं ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर शक्ति परीक्षण पर मत विभाजन विधायकों का हाथ उठाकर कराने की मांग की है क्योंकि विधानसभा का इलेक्ट्रानिक वोटिंग सिस्टम कार्य नहीं कर रहा है.

रविवार के पत्र में टंडन ने नए निर्देश जारी किए कि विश्वास मत पर मतदान केवल हाथ उठाने के माध्यम से किया जाना चाहिए और कोई अन्य विधि से नहीं. लेकिन सवाल इस बात का है कि फ्लोर आज ही होगा कि नहीं इस पर अभी तक असमंजस बना हुआ है क्योंकि विधानसभा की कार्यसूची में आज फ्लोर टेस्ट का कोई जिक्र नहीं है वहीं हम यह भी बतादे की मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है

कि सरकार फ्लोर टेस्ट से भाग रही है क्योंकि वह विश्वास खो चुकी है अब नैतिकता के आधार पर सीएम कमलनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी यही आरोप लगाया है. वहीं सरकार के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि वे फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं लेकिन कांग्रेस के 16 विधायक गायब हैं उनके बिना फ्लोर टेस्ट नहीं हो सकता है.

काग्रेस के बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति को पत्र लिखे हैं. सभी विधायकों के पत्रों का मजमून एक जैसा है कि प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था और अनिश्चितता के वातावरण में स्वयं प्रत्यक्ष उपस्थित होकर आपसे मिलना संभव नहीं है. आपसे आग्रह है कि कृपया जिस तरह कल 14 मार्च 2020 को आपने छह विधायकों के त्याग पत्र स्वीकृत किए उसी प्रकार मेरा भी त्याग पत्र स्वीकृत करने की कृपा करें.

Post navigation

Previous: कॉमेडी के किंग राजपाल यादव का जन्मदिन आज
Next: कटड़ा में धारा 144 लागू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.