Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • येस बैंक को मिली राहत मूडीज ने बढ़ाई बैंक की रेटिंग
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

येस बैंक को मिली राहत मूडीज ने बढ़ाई बैंक की रेटिंग

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

येस बैंक को संभालने की सरकार की कोशिशों हुई तेज और अब इसके बाद उसे रेटिंग एजेंसी मूडीज से भी राहत मिली है. मूडीज ने बैंक के आउटलुक में बदलाव करते हुए इसे पॉजिटिव कर दिया है रिजर्व बैंक द्वारा तैयार पुनर्गठन योजना के तहत कई बैंकों द्वारा येस बैंक हिस्सा खरीदने के प्लान को देखते हुए मूडीज ने रेटिंग में यह बदलाव किया है गौरतलब है कि YES Bank के जमाकर्ताओं के लिए तय निकासी सीमा को भी 18 मार्च से खत्म किया जा रहा है. सितंबर 2019 से अब तक येस बैंक की जमा राशि में करीब 34 फीसदी की गिरावट आई है. इसके पहले 6 मार्च को मूडीज ने येस बैंक की रेटिंग घटा दी थी मूडीज ने बैंक के बारे में आउटलुक को पॉजिटिव इस उम्मीद में किया है कि अब बैंक की वित्तीय दशा सुधरेगी क्योंकि इसे भारत सरकार से असाधारण सहयोग मिल रहा है.

इस असाधारण सहयोग की बदौलत बैंक अपने जमा आधार में बढ़ोतरी कर सकेगा.गौरतलब है कि इसके पहले 6 मार्च को मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को येस बैंक लिमिटेड की रेटिंग को घटा दिया था. रिजर्व बैंक द्वारा येस बैंक को देनदारियों का भुगतान करने से 30 दिन के लिए रोके जाने के बाद रेटिंग में यह कमी की गई. मूडीज ने येस बैंक लिमिटेड की दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को बी2 से घटाकर सीएए3 कर दिया था और बैंक की दीर्घकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा बैंक जमा रेटिंग को भी घटा दिया था.

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि येस बैंक के ग्राहकों को राहत देने के लिए बड़ी तेजी से काम किया जा रहा है. बुधवार से येस बैंक से पैसा निकालने के लिए लगाई गई रोक हटा दी जाएगी. यानी ग्राहकों अपने खातों से 50 हजार रुपये से ज्यादा निकाल पाएंगे. ये पाबंदी बुधवार यानी 18 मार्च की शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि येस बैंक में डिपॉजिट करने वाले ग्राहकों के पैसे बिल्कुल सुरक्षित है, उन्हें किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है. येस बैंक का नया बोर्ड 26 मार्च से कामकाज संभालेगा.येस बैंक को संकट से उबारने के लिए स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने 49 फीसदी हिस्‍सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. इसमें 26 फीसदी शेयर में 3 साल का लॉक इन है. यानी एक बार खरीदने के बाद 3 साल तक के लिए इन शेयरों को नहीं बेचा जा सकेगा.

Post navigation

Previous: नासिक में लगी धारा 144 दो और संदिग्ध अस्पताल में भर्ती
Next: दुनिया में वायरस से मरने वालो की संख्या 7000 पहुंची

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.