Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नासिक में लगी धारा 144 दो और संदिग्ध अस्पताल में भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

नासिक में लगी धारा 144 दो और संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
3

महाराष्ट्र के नासिक स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस जैसे लक्षणों वाले दो और व्यक्तियों को सोमवार को भर्ती कराया गया. वहीं इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहर में धारा 144 लगा दी गई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती इन दो मामलों के साथ अस्पताल में वर्तमान में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है. इस बीच जिला कलेक्टर सूरज मंधारे ने कहा कि अभी तक 23 संदिग्धों की कोरोना वायरस की जांच की गई है. उन्होंने कहा कि इनमें से 20 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि बाकी की रिपोर्ट का इंतजार है पुलिस ने शहर पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्राधिकार में आने वाले क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है जिसके तहत लोगों के एक जगह एकत्रित होने पर रोक है.

पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटिल ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की.बता दें राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी. इन दो संक्रमित व्यक्तियों में से एक फिलीपीन का नागरिक है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी.

यह संख्या पूरे देश में सबसे अधिक है.स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि यवतमाल में अब तक संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हुई है. महिला के अलावा दूसरा संक्रमित व्यक्ति फिलीपींस का नागरिक है जो वर्तमान में नवी मुंबई में रह रहा है.इससे पहले कई राज्यों में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के नये मामले सामने आने के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच गई है.

इसके मद्देनजर ओडिशा सहित कई राज्यों ने नये सिरे से पांबदी लगाई है और 18 मार्च से यूरोपीय संघ और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल में कोरोना वायरस से संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल शुरू
Next: येस बैंक को मिली राहत मूडीज ने बढ़ाई बैंक की रेटिंग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.