Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना की वजहा से भारतीय बाजारों में आई भारी गिरावट। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

कोरोना की वजहा से भारतीय बाजारों में आई भारी गिरावट। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
share-market-min

इस वक़्त की बड़ी खबर है भारतीय बाजारों से जहा सोने की कीमतों में गुरुवार को भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 663 रुपये की गिरावट के साथ 39,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 673 रुपये की गिरावट के साथ 39,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी वैश्विक स्तर पर भी गुरुवार सुबह सोने की कीमत में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह सोने का हाजिर भाव 0.98 फीसद या 14.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1471.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था वहीं, चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

एमसीएक्स पर 5 मई 2020 की चांदी की वायदा कीमत गुरुवार सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर 0.27 फीसद या 93 रुपये की तेजी के साथ 34,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा 3 जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत इस समय 0.23 फीसद या 78 रुपये की तेजी के साथ 34500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी

क्रूड ऑयल की बात करें, तो इसमें गुरुवार को बढ़त देखने को मिल रही है। 19 मार्च 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 2.96 फीसद या 48 रुपये की तेजी के साथ 1667 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर में मिला कोरोना का पहला मरीज़। …..
Next: राजधानी लखनऊ में आये दो और नए मामले। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.