Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पप्पू यादव ने 100 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का एलान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

पप्पू यादव ने 100 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का एलान

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
527518-pappu-yadav-ptn

कोरोना की स्थिति से पूरा देश जूझ रहा है परन्तु बिहार की कुछ पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में लगी हुई है बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी की दो दिवसीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक के बाद पप्पू यादव ने बताया कि उनकी पार्टी बिहार में सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पप्पू यादव ने नया नारा गढ़ते हुए कहा कि हम बिहार के सपनों के साथ आगे बढ़ने जा रहे हैं और उसमें हम लोगों ने नया नारा दिया है.

30 वर्षों की क्या लाचारी, अधिकार मांगे हर बिहारी पप्पू ने कहा कि जन अधिकार पार्टी 18 अप्रैल से जनक्रांति यात्रा इसी नारे के साथ वैशाली और मोतिहारी की धरती से शुरू होगी. जो 30 मई में पटना के गाँधी मैदान पर जाकर खत्म होगी. उनका कहना था कि वह 30 साल के बिहार की दुर्दशा, गरीबी, बेरोजगारी, अपराध, महिलाओं की असुरक्षा पर इस यात्रा का आरंभ कर रहे हैं.

उनका कहना था कि बेटियों के भीतर भय, शिक्षा के साथ मजदूरों का पलायन, पानी, बाढ़, अपराध, भ्रष्टाचार से परेशान और सभी मुद्दों पर यह यात्रा आरंभ करने जा रहा हूं.बैठक के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि आज वह सबकी विचार धारा को जानते हैं अब साथ ही उनका यह भी कहना था कि सीपीआई, वामपंथी पार्टी के साथ गठबंधन किया जाएगा. कांग्रेस की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के बड़े विकल्प इसमें शामिल होंगे तो वो तय करेंगे कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पप्पू यादव की पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है.

पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर, मुकेश साहनी, उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के साथ व्यापक गठबंधन की बात कही है. तेजस्वी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी विपक्ष में है तो वो गायब रहते हैं. उनका कहना है कि मेरा और मेरी पार्टी का मानना है कि बिहार का मुख्यमंत्री गैर यादव, पिछड़े और अत्यंत पिछड़ा दलितों का चेहरा हो. जो बिहार में सभी जाति और धर्म को एक साथ लेकर चल सके, जहां साम्प्रदायिकता ना हो और जातीय उन्माद न हो. दो सालों के अंदर हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार की गारंटी दे.

Post navigation

Previous: कोरोना के कारण भारत सरकार ने WhatsApp नंबर किया जारी
Next: अमेरिका में वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा हुआ 10,755

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.