Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश विधानसभा में मिला विश्वास मत, सीएम के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए तैयार शिवराज सिंह चौहान
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा में मिला विश्वास मत, सीएम के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए तैयार शिवराज सिंह चौहान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed (1)

मध्य प्रदेश विधानसभा में मिला विश्वास मत, सीएम के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए तैयार शिवराज सिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में शुमार शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मध्यप्रदेश की बागडोर संभाली है। कांग्रेस के 22 विधायकों के बगावत करने और सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ को 20 मार्च को पद से इस्तीफा देना पड़ गया था। 13 साल की उम्र में शिवराज संघ से जुड़े और अब तक भाजपा को मध्य प्रदेश में मजबूती देने में लगे हुए हैं। पांच बार लगातार सांसद चुने गए। 13 साल तक लगातार मुख्यमंत्री भी रहे।

शिवराज सिंह चौहान 2003-2004 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 1990 में पहली बार बुधनी विधानसभा से विधायक बने। अगले ही साल वह पहली बार लोकसभा चुनाव भी जीते। वह पांच बार लगातार विधानसभा लोकसभा सीट से चुनाव जीते। इसके बाद वह 2005 से 2018 तक तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहे। पिछले चुनाव में बीजेपी बहुमत से दूर रह गई, इस कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया था, लेकिन अल्पमत में आने के बाद कमलनाथ ने इस्तीफा दिया और शिवराज चौथी बार एमपी के मुख्यमंत्री बने।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश को आज फिर से संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Next: देश के पीएम मोदी ने रखा नौ दिन का नवरात्री व्रत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.