Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी का ऐलान वाहन से घर-घर पहुंचाएंगे सामान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

CM योगी का ऐलान वाहन से घर-घर पहुंचाएंगे सामान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश के लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा है कि जो भी आवश्यक सुविधाएं हैं, वो आम लोगों तक समय से पहुंचेंगी सीएम योगी की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्‍य सरकार लोगों के घरों तक कल से सब्जियां, दूध, फल, दवा और अन्‍य जरूरी सामान पहुंचाने का काम करेगी. इसके लिए सरकार ने 10 हजार वाहनों को चिह्नित किया है. सीएम योगी ने राज्‍य के लोगों से अपील की है कि सभी लोग घरों पर ही रहें. वे जरूरी सामान की खरीदने के लिए बाजार मत जाएं.

सीएम योगी ने कहा मैं राज्‍य के 23 करोड़ लोगों को आश्‍वस्‍त करता हूं कि हमारे पास जरूरी वस्‍तुओं की कोई कमी नहीं है. हमारे पास दूध, सब्‍जी, दवा व अन्‍य सामान पूर्णरूप से है. अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घरों पर ही रहें व सोशल डिस्‍टेंसिंग बनाकर रखें.सीएम ने अधिकारियों को आम लोगों को घर में रहना सुनिश्चित कराने की बात कही है. कि वे सुनिश्चित करें कि लोग अपने-अपने घरों में रहें और इस वैश्विक महामारी से लड़ने में अपना सहयोग दें.

आपको बता दें कि कोराना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे यूपी में लॉकडाउन के आदेश दे दिए हैं. उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे आपदा भी घोषित कर दिया गया है. इससे पहले सोमवार को प्रदेश के 17 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया था.

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि सरकार उनकी सुरक्षा और जरूरतों को लेकर सजग है. कृपया लोग सब्जी मंडी, किराना स्टोर या दवा की दुकानों पर बेवजह भीड़ न लगाएं. कहीं भी 2 से ज्यादा लोग इकट्ठा न हों.सीएम योगी ने बताया कि प्रमुख सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि ये सुनिश्चित करें कि लोगों को घरों से बाहर न निकलना पड़े और मंडियों में भीड़ न लगे इसके लिए उनके मोहल्लों में ही सभी चीजें मुहैया करवाई जाएं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब परिवारों को दी बड़ी राहत
Next: रेलवे का फैसला ट्रेन सेवाएं भी 14 अप्रैल तक रहेंगी बंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.