Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रेलवे का फैसला ट्रेन सेवाएं भी 14 अप्रैल तक रहेंगी बंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

रेलवे का फैसला ट्रेन सेवाएं भी 14 अप्रैल तक रहेंगी बंद

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

बतादे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद देश भर में मंगलवार रात 12 बजे 21 दिनों के लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. वहीं अब रेलवे ने कहा है कि 14 अप्रैल तक रेल सेवाएं भी बंद रहेंगी. हालांकि देश भर में आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए मालगाड़ी चलती रहेगी रेलवे ने रविवार को घोषणा की थी कि 22 मार्च से 31 मार्च तक इसकी सभी यात्री सेवाएं बंद रहेंगी और सिर्फ मालगाड़ियां ही इस दौरान चलेंगी.

इस निलंबन में सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी शामिल हैं. इस बीच भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने लोगों से कहा है कि वे ट्रेनों की ऑनलाइन बुक की गई टिकटों को रद्द न करें और उन्हें खुद ही पूरा पैसा मिल जाएगा भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से सभी यात्री सेवाओं को निलंबित करने के लिए बाध्य होने के बावजूद वह देश में आवश्यक वस्तुओं की बिना किसी रुकावट के आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है.

रेलवे ने बताया कि 23 मार्च को अनाज, नमक, खाद्य तेल, चीनी, दूध, फल और सब्जियां, प्याज, कोयला और पेट्रोलियम उत्पादों के 474 रैक तैयार किए गए रेलवे बोर्ड ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए अपनी सभी निर्माण इकाइयों को निर्देश जारी कर अस्पताल के सामान्य बेड, मेडिकल ट्रॉली और आईवी स्टैंड जैसी चीजों के निर्माण की संभावना का पता लगाने को कहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CM योगी का ऐलान वाहन से घर-घर पहुंचाएंगे सामान
Next: प्रधानमंत्री के निर्णय का बॉलीवुड ने किया समर्थन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.