Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब परिवारों को दी बड़ी राहत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब परिवारों को दी बड़ी राहत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

आपको बतादे की छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गरीब परिवारों को एक बड़ी राहत देते हुए अप्रैल और मई का चावल निःशुल्क देने का निर्णय लिया है. इस संबंध में राज्य शासन के खाद्य विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को आदेश भी जारी कर दिया गया है.

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के तहत राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों को यह बड़ी राहत दी है.मालूम हो कि राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारियों को अप्रैल और मई महीने के चावल का वितरण एक मुश्त करने के निर्देश राज्य सरकार द्वारा पहले ही दिए गए हैं.

इसी कड़ी में अब अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारकों को चावल का वितरण भी सरकार मुफ्त करने वाली है.पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने दूसरे राज्यों से लौटे ग्रामीणों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं. विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक सर्कुलर जारी कर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और प्रवास से लौटे लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी बरतने के निर्देश दिए हैं.

विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने सर्कुलर जारी कर कोरोना संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए अन्य राज्यों से लौटकर गांव आ रहे लोगों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने लौटने वाले ग्रामीणों का किसी भी तरह का विरोध रोकने ग्राम पंचायतों के माध्यम से आवश्यक कदम उठाने कहा है. साथ ही बाहर से लौटे लोगों को मितानिनों के माध्यम से परामर्श उपलब्ध कराने को कहा है. साथ ही प्रवास से लौटने वाले ग्रामीणों को 14 दिनों तक अपने घर में ही रहने और इस दौरान किसी से नहीं मिलने की सलाह भी दी है.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस से तमिलनाडु में पहली मौत,संक्रमण के 18 मामले
Next: CM योगी का ऐलान वाहन से घर-घर पहुंचाएंगे सामान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.