Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • योगी सरकार ने लॉकडाउन में मनरेगा मजदूरों को दी राहत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

योगी सरकार ने लॉकडाउन में मनरेगा मजदूरों को दी राहत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
l10_1585548573

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मनरेगा के तहत मजदूरों को पैसे वितरित किए हैं. सीएम योगी ने राज्य के 27.5 लाख मजदूरों को 611 करोड़ रुपये बांटे हैं. यह रुपये मजदूरों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं. इस दौरान सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुछ लाभार्थियों से बात भी की और उन्हें इस योजना के बारे में जानकारी दी. राज्य सरकार द्वारा आर्थिक मदद वितरित किए जाने की खबर सुनते ही मजदूरों ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों से नोएडा में कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अभी तक कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. आज सीएम योगी नोएडा का दौरा भी कर रहे हैं. वहां वह गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे. वह दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम भी जाएंगे. सीएम योगी प्रवासी मजदूरों की समस्याओं पर भी अधिकारियों से बात करेंगे.बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. अब तक राज्य के 13 शहरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. बीते शनिवार नोएडा में 9 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वहीं, रविवार को मेरठ में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

आगरा, वाराणसी, लखनऊ, गाजियाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बागपत, मुरादाबाद, कानपुर, शामली और जौनपुर में भी इसके मरीज सामने आए हैं. यूपी के अलग-अलग अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में 15 हजार आइसोलेशन वॉर्ड व 20 हजार क्वारंटाइन बेड्स की व्यवस्था की जा रही है.गौरतलब है कि दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक 32,000 से ज्यादा जानें ले चुका है.

दुनियाभर में करीब 6 लाख लोग इससे संक्रमित हैं. भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1071 हो गई है. बीते रविवार इसके 106 नए मामले सामने आए. देश में अभी तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 100 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं. केंद्र सरकार ने इससे बचाव के चलते ही देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस के कहर से अमेरिका में हुए हालात बेहद खराब
Next: 9वें दिन भी नहीं मिला लखनऊ में COVID-19 का कोई नया मरीज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.