Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM ने नोएडा के नए DM सुहास को सौंपी कोरोना से लड़ने की जिम्मेदारी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

CM ने नोएडा के नए DM सुहास को सौंपी कोरोना से लड़ने की जिम्मेदारी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में एक ऐसे तेज तर्रार आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी हैं, जिसका प्रोफाइल दमदार हैं. सोमवर को योगी सरकार ने नोएडा को कोरोना से बचाने के लिए आईएएस अधिकारी सुहास लालिनाकेरे यथिराज को गौतमबुद्ध नगर जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है. गौतम बुद्ध नगर के नए जिलाधिकारी का पदभार संभालने जा रहे सुहास एल वाई इससे पहले लखनऊ में यूपी के नियोजन विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी पद पर तैनात थे. इससे पहले वह प्रयागराज में साल 2019 में डीएम थे. तो वहीं, साल 2017 में वह यूपी सरकार के एक्साइज विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे.

वह उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जगहों जैसे- सोनभद्र, जौनपुर, हाथरस, महाराजगंज, मथुरा, आगार में तैनात रह कर अपनी सेवाएं दी हैं. आजमगढ़ डीएम सुहास यूपी कैडर के आईएएस हैं. सुहास एलवाई की पहली पोस्टिंग आगरा में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर हुई थी. वर्ष 2007 बैच के आईएएस अफसर सुहास एलवाई शटलर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम उपलब्धियां प्राप्त करके पैरालंपिक गेम्स खेलने के करीब पहुंच चुके हैं गौतम बुद्ध नगर के नए जिलाधिकारी का पद संभालने जा रहे सुहास लालिनाकेरे यथिराज मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं और 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं. सुहास की पत्नी रितु सुहास एक पीसीएस ऑफिसर हैं. सुहास को पिछले साल 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की सरकार ने यश भारती अवॉर्ड से नवाजा था.

तीन दिसंबर 2016 को वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे के अवसर पर सुहास को स्टेट का बेस्ट पैरा स्पोर्ट्सपर्सन चुना गया था.उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 15 नए मामले सामने आए. इसी के साथ सूबे में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 97 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी में गौतमबुद्ध नगर की स्थिति भयावह नजर आ रही है. अभी तक जिले में 38 मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. नोएडा के बाद मेरठ में सर्वाधिक 19 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित है, जबकि आगरा में 11 लोग इसकी चपेट में लगातार बढ़ते के मामलों के बीच योगी आदित्यनाथ सोमवार को नोएडा पहुंचे. उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की साथ ही यह भी बतादे की इस बीच सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए नोएडा के डीएम को हटा दिया है और उनकी जगह सुहास को गौतमबुद्ध नगर का नया डीएम बना दिया

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नोएडा में 4 नए मामले आए सामने दो साल का बच्चा भी है संक्रमित
Next: लखनऊ पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने पर FIR की दर्ज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.