Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोएडा में 4 नए मामले आए सामने दो साल का बच्चा भी है संक्रमित
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

नोएडा में 4 नए मामले आए सामने दो साल का बच्चा भी है संक्रमित

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

आपको बतादे की उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस पैर पसारता नजर आ रहा है. सोमवार को जिले में चार और मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इसी के साथ नोएडा में कुल 37 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. जबकि प्रदेश्‍ में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है.आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन सेक्टर 3 में तीन दिन पूर्व बच्चे के पिता में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद बच्चे के नमूने को भी जांच के लिए भेजा गया था, जो कि जांच में पॉजिटिव पाया गया है.

उधर दादरी के अच्छेजा स्थित महक रेजीडेंसी में भी तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. इन सभी को क्वारंटाइन में रखकर इलाज किया जा रहा है.इससे पहले रविवार को नोएडा में पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए थे .नोएडा में पिछले तीन दिनों में मिले सभी मरीज एक सीजफायर कम्पनी में लंदन से आए ऑडिटर से संक्रमित हुए हैं. वहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 37 हो गई है. यही वजह है कि प्रशासन ने हालात बिगड़ता देख लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी की एक बटालियन भेजी है.

बताया जा रहा है कि जिले में पुलिस, पीएसी और आरएएफ साथ मिलकर सोमवार से लॉक डाउन का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे.यूपी में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज नोएडा में पाए गए हैं. यही वजह है कि सोमवार को मुख्यमंत्री खुद स्थिति का जायजा लेने नोएडा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का निर्देश दिया. साथ ही अन्य राज्यों से पलायन कर आए लोगों को शेल्टर होम में क्वारंटाइन कर उनके खाने-पीने की व्यवस्था कराई जाए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार्तिक आर्यन ने राहत कोष में दान की रकम और बोले। …..
Next: CM ने नोएडा के नए DM सुहास को सौंपी कोरोना से लड़ने की जिम्मेदारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.