Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • निजामुद्दीन मामले पर दिल्ली सरकार सख्त लापरवाही हुई तो मिलेगी सजा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

निजामुद्दीन मामले पर दिल्ली सरकार सख्त लापरवाही हुई तो मिलेगी सजा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है. जानकारी के मुताबिक, शहर के निजामुद्दीन इलाके में तब्‍लीगी जमात के मरकज़ में 13 मार्च से 15 मार्च तक एक धार्मिक सभा का आयोजन किया गया था. इसमें विदेशी नागरिकों ने भी हिस्‍सा लिया था. अब इनमें से कई लोगों में COVID-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. इस घटना के सामने आने के बाद दिल्‍ली सरकार सख्‍त हो गई है.

दिल्ली सरकार ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पूरे भारत में 24 मार्च को लॉकडाउन किया गया था. ऐसे में हर होटल, गेस्टहाउस व हॉस्टल के मालिक और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी थी कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए. ऐसा लगता है कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग और क्वारंटाइन जैसे किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया.

दिल्ली सरकार ने अपने बयान में कहा, हमारी जानकारी में आया है कि मैनेजमेंट ने इन शर्तों का उल्लंघन किया है और कोरोना पॉजिटिव रोगियों के कई मामले यहां पाए गए हैं. लापरवाही के इस मामले में पाए गए सभी दोषियों पर सख्त कार्यवाई की जाएगी. इस तरह से लापरवाही की वजह से कई जीवन खतरे में हैं. यह एक आपराधिक कृत्य है. लॉकडाउन के दौरान इस तरह के जमावड़े से बचना हर नागरिक की जिम्मेदारी थी.

बता दें कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार रात तक शहर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 72 थी, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है. विभाग ने बताया कि 97 मरीजों में से 89 एलएनजेपी अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, आरएमल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेश्येलिटी अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं.

Post navigation

Previous: लखनऊ पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने पर FIR की दर्ज
Next: सीएम पर अखिलेश का तंज लॉकडाउन के समय हवाई सर्वेक्षण का क्या मतलब

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.