Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम पर अखिलेश का तंज लॉकडाउन के समय हवाई सर्वेक्षण का क्या मतलब
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

सीएम पर अखिलेश का तंज लॉकडाउन के समय हवाई सर्वेक्षण का क्या मतलब

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
5

वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस के संक्रमण लेकर लागू लॉक डाउन के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा. सोमवार शाम अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा, लॉक डाउन के समय हवाई सर्वेक्षण’ का क्या औचित्य है जबकि लोग घरों में हैं और सरकार सड़कों पर भटक रहे लोगों को घर पहुँचाये जाने का दावा कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये समय ऊपर से हवा-हवाई दिखावे की जगह नीचे उतरकर ज़मीनी सच्चाई समझकर समाधान की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से अंजाम देने का है.

यूपी में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज नोएडा में पाए गए हैं. यही वजह है कि सोमवार को मुख्यमंत्री खुद स्थिति का जायजा लेने नोएडा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का निर्देश दिया. साथ ही अन्य राज्यों से पलायन कर आए लोगों को शेल्टर होम में क्वारंटाइन कर उनके खाने-पीने की व्यवस्था कराई जाए.उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 15 नए मामले सामने आए. इसी के साथ सूबे में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 97 पहुंच गई है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मीडिया बुलेटिन में गौतमबुद्ध नगर की स्थिति भयावह नजर आ रही है. अभी तक जिले में 38 मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. नोएडा के बाद मेरठ में सर्वाधिक 19 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित है, जबकि आगरा में 11 लोग इसकी चपेट में हैं इसके अलावा लखनऊ में 9, गाजियाबाद में 7, वाराणसी व पीलीभीत में 2-2, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, मुरादाबाद, शामली, बागपत, बरेली और बुलंदशहर में 1-1 मरीज कोरोना पॉजिटिव है. इसके अलावा कोरोना जैसे लक्षण वाले 183 लोग प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भी भर्ती हुए हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निजामुद्दीन मामले पर दिल्ली सरकार सख्त लापरवाही हुई तो मिलेगी सजा
Next: भोपाल की झु्ग्गी बस्ती के मज़दूर भुखमरी के कगार पर नहीं पहुंची मदद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.