Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर। …. लखनऊ में बुजुर्ग चौकीदार की हत्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बड़ी खबर। …. लखनऊ में बुजुर्ग चौकीदार की हत्या

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (24)

माल के एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले बुजुर्ग की बदमाशों ने ‍सिर कूचकर हत्‍या कर दी। घटना रविवार रात की है। काफी देर तक पुलिस मामले को छिपाए रही। फार्म हाउस के मालिक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशोंं के ‍खिलाफ पुुलिस नेे हत्‍या की एफआइआर दर्ज की है गोपरामऊ गांव स्थित शाह आलम के फार्म हाउस की रखवाली कर रहे मूलरूप से गोंंडा ‍जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के खजरी गांव निवासी रामदेव मौर्या का शव सोमवार को फार्म हाउस परिसर में पाया गया। हत्‍यारों ने ईट से सिर कूचकर हत्या की थी। शव को फार्म के पश्चिमी दिशा स्थित गेट पर फेंककर भाग गए थेेे।

रैथा गांव निवासी श्रीकेशन किसी काम से फार्म हाउस पर पहुंचे ताेे गेट पर खून से लथपथ रामदेव का शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। घटना की सूचना माल व मडियांव थाने की पुलिस व फार्म के मालिक शाहआलम को दी गई। पुलिस ने निरीक्षण के बाद घटना स्थल से हत्या में इस्‍तेमाल ईट बरामद ‍किया। इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं।स्‍थानीय लाेेेगों के मुताबिक दो दिन पूर्व चौकीदार रामदेव का मडियांव थाना क्षेत्र के बौरुमउ गांव में किराए का कमरा लेकर रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है ‍कि उस व्‍यक्ति ने चौकीदार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घटना के बाद से धमकी देने का आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।गोसाईगंज के जौखंडी गांव में खेत में जानवर जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। जौखंडी निवासी राजेश सिंह की पत्नी अंजना सिंह ने कोतवाली गोसाईगंज में दर्ज कराए गए मुकदमें में मोहित, राम सुमिरन, दुर्गेश, सर्वेश, रामू अरविंद, अशरफ, राजन, राहुल, बिलेंद्र, उज्जन व सुनील को नामजद कराते हुए दर्जन अन्य लोगों पर मारपीट, प्राणघातक हमला, लूट व आगजनी का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप कुशवाह ने बताया कि अज्ञात लोगों में से तीन आरोपितों मुकेश रावत, रामसमुझ व किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post navigation

Previous: मस्जिदों को बंद करने की अपील पर जावेद अख्तर ने कही ये बात …..
Next: न्यासा की Coronavirus अफवा पर आया पापा अजय देवगन का जवाब। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.