Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मस्जिदों को बंद करने की अपील पर जावेद अख्तर ने कही ये बात …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

मस्जिदों को बंद करने की अपील पर जावेद अख्तर ने कही ये बात …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

खतरनाक कोरोनावायरस माहमारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है. ऐसे में दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लेने के लिए 2,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इसमें मलेशिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और किर्गिस्तान से आए लोग शामिल थे. हालांकि, अब अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ताहिर महमूद ने दारुल उलूम देवबं से कहा है कि जब तक कोरोना संकट है तब तक सभी मस्जिदों को बंद करने के लिए फतवा दें, अब इस पर लेखक जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है.

जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ताहिर महमूद साहब एक विद्वान और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने दारुल उलूम देवबंद से कहा है कि जब तक कोरोना संकट है तब तक सभी मस्जिदों को बंद करने के लिए फतवा दें. मैं उनकी मांग का पूरी तरह से समर्थन करता हूं. अगर काबा और मदीना में मस्जिदों को बंद किया जा सकता है तो भारतीय मस्जिदों को क्यों नहीं

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, निजामुद्दीन मरकज़ में शामिल होने वाले 6 लोगों की तेलंगाना में कोरोनावायरस से मौत हो गई है, वहीं अंडमान में 10 संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब तक देश में कोरोनावायरस से 32 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं, 1251 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना जंग में आगे आए प्रियंका,निक जोनस
Next: बड़ी खबर। …. लखनऊ में बुजुर्ग चौकीदार की हत्या

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 hour ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 hour ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.