Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • न्यासा की Coronavirus अफवा पर आया पापा अजय देवगन का जवाब। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

न्यासा की Coronavirus अफवा पर आया पापा अजय देवगन का जवाब। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (5)

बीते कुछ समय से कोरोना वायरस के कारण से पूरी दुनिया परेशान है. अक्सर लोग इस बीमारी के कारण डर में जी रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही कई अफवाहें भी काफी वायरल हो रही हैं. जैसे हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की पत्नी व एक्ट्रेस काजोल और उनकी बेटी न्यासा को लेकर भी एक भयानक अफवाह फैल गई. कई पोस्ट में कहा जा रहा था कि काजोल और न्यासा को कोरोना वायरस हो गया है. लेकिन अब इन खबरों पर अजय देवगन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है अजय देवगन ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक ने ट्वीट किया है, जिसमें इन बतों को कोरी अफवाह बताया है.

उन्होंने यहां लिखा है थैंक्यू काजोल और न्यासा की चिंता करने के लिए. काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं. उनकी हेल्थ के बारे में अफवाहें निराधार, झूठी और आधारहीन हैं दरअसल अफवाह थी कि न्यासा में COVID- 19 के लक्षण नजर आए जिसके बाद काजोल उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचीं हैं. इसके बाद काजोल और न्यासा की कई पुरानी तस्वीरों के साथ यह फेक खबर वायरल होने लगी.अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी अफवाह सामने कैसे आई. तो बता दें कि कुछ दिनों पहले काजोल और उनकी बेटी न्यासा सिंगापुर से वापस लौटी हैं.

एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया था जिसकी फोटोज भी काफी वायरल हुई थी. इस समय पूरा देवगन परिवार आइसोलेशन में हैं और वे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं.वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगे. इस फिल्म को पहले 24 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाना था. लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया है. इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को भी देखा जा सकता है

Post navigation

Previous: बड़ी खबर। …. लखनऊ में बुजुर्ग चौकीदार की हत्या
Next: आ गया Four More Shots का दूसरा सीजन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.