Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आ गया Four More Shots का दूसरा सीजन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

आ गया Four More Shots का दूसरा सीजन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (27)

लॉकडाउन के माहौल में अमेजन प्राइम ने अपने सब्सक्राइबर्स को एक नया तोहफा दे दिया है. प्राइम ने चर्चित वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. हालांकि सीरीज के एपिसोड्स देखने के लिए अप्रैल में उपलब्ध होंगे. सीरीज का पिछला सीजन काफी पसंद किया गया था और अब चार दोस्तों की इस कहानी ने नए सीजन के साथ वापसी कर ली है. एपिसोड्स 17 अप्रैल, 2020 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगे.सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, मानवी गगरू, लिसा रे, प्रीतिक बब्बर, मिलिंद सोमण और अन्य कलाकारों द्वारा अभिनीत, शो का निर्माण प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा किया गया है और इस सीजन का निर्देशन नुपुर अस्थाना ने किया है.

2109 की शुरुआत में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली इस सीरीज में चार अनूठी महिलाओं से परिचित कराया था. ये लड़कियां सपनों की नगरी मुंबई में दोस्ती और टकीला शॉट्स के साथ जीने और प्यार करने के साथ-साथ अपनी खुशियों को खोजने की कोशिश करती हैं शो के इस दूसरे मजाकिया, मजेदार और बोल्ड सीजन में इस्तांबुल के लुभावने शहर में इन खूबसूरत लड़कियों का रीयूनियन दिखाया जाएगा जो एक बार फिर से, एक दूसरे की जिंदगी में एंट्री करने के लिए तैयार हैं.

पिछले सीज़न की उल्लेखनीय सफलता के साथ शो के दूसरे सीजन में इन चार युवतियों के उन शानदार विकल्पों का पता लगाया जाएगा जो वह मायानगरी मुंबई में अपनी बदलती जिंदगी और शहर के बीच अपनी दोस्ती, जीवन, प्यार, महत्वाकांक्षा और आजादी की खोज करती हैं.दूसरा सीजन 200 देशों में हिंदू, तेलुगु और तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा. ट्रेलर को अमेजन प्राइम इंडिया के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

Post navigation

Previous: न्यासा की Coronavirus अफवा पर आया पापा अजय देवगन का जवाब। …..
Next: लखनऊ के कैसरबाग की मरकजी मस्जिद में मिले

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.