Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री शिवराज ने COVID -19 से निपटने के लिए किया ये काम। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री शिवराज ने COVID -19 से निपटने के लिए किया ये काम। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download

मध्य प्रदेश और इंदौर में कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की जनता से अपील की है. दोनों ने कहा है संकट की इस घड़ी में समझदारी और संयम से काम लें. घबराएं नहीं. अपने घरों में रहें. सीएम शिवराज ने संकेत दिए हैं कि अगर हालात ना सुधरे तो और सख्ती की जा सकती है. टोटल लॉक डाउन आगे बढ़ाया जा सकता है आपको बतादे की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने COVID -19 से निपटने के लिए राज्य की तैयारी के बारे में जानकारी दी राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया है.

उन्होंने कहा कोराना का विश्वव्यापी संकट है. इससे बचाव का केवल एकमात्र तरीका है सोशल डिस्टेसिंग. इसलिए इसका पालन करें. राज्यपाल ने कोरोना संकट से निपटने के लिए सभी विश्व विद्यालयों के कुलपतियों को युवा शक्ति को लॉ़कडाउन में सहयोग करने दी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा युवा घर पर रहकर रचनात्मक कार्य कर सहयोग दें. वो समाज को भ्रामक जानकारी से दूर रखें. सही जानकारी दें. लॉक डाउन के दौरान घर पर रहकर राष्ट्र की सेवा में सहयोग दें. अफवाह और भ्रामक संदेश फैलने से रोकें.प्रामाणिक संदेश ही आगे बढ़ाएं.कोरोना के कारण इंदौर में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि उसमें से दो लोग उज्जैन के रहने वाले थे.

मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में कोरोना वायरस के 17 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही इंदौर में संक्रमितों की तादाद 44 तक पहुंच गई है. यहां से 40 सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे, उनमें से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.इंदौर के इन हालात के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील जारी की है. उन्होंने लिखा है कि-मेरी आपसे प्रार्थना है हम सख्ती करेंगे टोटल लॉक डाउन करेंगे. जो लोग पॉजिटिव हैं उनको और उनके परिजनों को क्वॉरेंटाइन करेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि कोरोना हारेगा इंदौर जीतेगा.

सीएम ने अपनी अपील में लोगों से कहा कि आप लोग अपने घरों में रहें. प्रशासन का सहयोग करें. ये संकट बड़ा है लेकिन हमारा हौंसला उससे भी बड़ा है वही बी ताड़े की शिवराज सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में घबराएं नहीं. ज़रूरी चीजों की सप्लाई घर तक करने के इंतज़ाम किए जा रहे हैं. आप उत्सव प्रेमी हैं लेकिन समय का तकाज़ा है कि आप घरों में रहें. प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं. लेकिन ग्वालियर जबलपुर में यह ठीक भी हो रहे हैं. इसलिए डरने की ज़रूरत नहीं है. हमारे डॉक्टर, नर्स, पुलिस, नगर-निगम सभी मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Post navigation

Previous: लखनऊ के कैसरबाग की मरकजी मस्जिद में मिले
Next: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी। ……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.