Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ के कैसरबाग की मरकजी मस्जिद में मिले
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखनऊ के कैसरबाग की मरकजी मस्जिद में मिले

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है. यहां लॉक डाउन के बीच कैसरबाग इलाके में स्थित एक मरकज़ी मस्जिद में पुलिस कमिश्नर, कमिश्नर और डीएम पहुंचे हैं. पता चला है कि इस मरकजी मस्जिद में पिछले 13 मार्च से कई विदेशी नागरिक रुके हुए हैं. ये किर्गिस्तान और कजाकिस्तान के नागरिक बताए जा रहे हैं. पता चला कि ये विदेशी नागरिक एक धार्मिक जलसे में भाग लेने आए थे खुफिया और एलआईयू की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीमें मस्जिद पहुंच गई हैं जानकारी के अनुसार सभी विदेशी नागरिकों की मेडिकल जांच कराई जा रही है.

इन्हें आइसोलेशन में रखा जा रहा है. यही नहीं मड़ियांव और काकोरी इलाके की मस्जिदों में भी कई विदेशी नागरिकों के रुके होने की खबर है. मंडियांव में 17 बांग्लादेशी नागरिकों के रुके होने की सूचना है. आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में विदेशी नागरिकों के शामिल होने का मामला सामने आने के बाद विभिन्न राज्यों की पुलिस सतर्क हो गई है. बताया जा रहा है कि निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल होने आए ये लोग लॉकडाउन के ऐलान के बाद अलग-अलग राज्यों की ओर चले गए हैं.

उधर, पुलिस प्रशासन दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के आयोजन में शामिल हुए लोगों की तलाश कर रहा है. सूचना मिली थी कि तब्लीगी जमात में लखनऊ के 20 लोग शामिल हुए थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार पता चला है कि ये 20 लोग अभी तक लखनऊ नहीं लौटे हैं, ये अभी नई दिल्ली में ही हैं.वहीं प्रयागराज मंडल से भी 11 लोगों शामिल होने की सूचना थी. इनमें 8 प्रयागराज और 3 लोग प्रतापगढ़ से शामिल हुए थे. आईजी जोन प्रयागराज केपी सिंह ने एलआईयू जांच में पाया है कि सभी लोग जमात के बाद से दिल्ली में ही ठहरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जमात में शामिल लोगों के यहां न आने से कोरोना का फिलहाल कोई खतरा नहीं है. बता दें रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के करीब 157 लोग पुलिस ने चिन्हित किए हैं, जो इस जमात में शामिल हुए थे.

Post navigation

Previous: आ गया Four More Shots का दूसरा सीजन
Next: मुख्यमंत्री शिवराज ने COVID -19 से निपटने के लिए किया ये काम। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.