Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दुनियाभर में कोरोना से 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

दुनियाभर में कोरोना से 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

चीन के वुहान शहर से दिसंबर में फैलना शुरू हुआ कोरोना वायरस अब तक दुनिया भर में 45,719 लोगों की जान ले चुका है और अभी ऐसा लगता नहीं है कि इस संख्या में हाल-फिलहाल में कोई कमी आने वाली है। दरअसल, महामारी की शुरुआत के बाद से 187 देशों और क्षेत्रों में संक्रमण की वजह से नौ लाख पांच हजार 580 से अधिक मामले सामने आए हैं। दुनियाभर में अकेले मंगलवार को ही 4,708 नई मौतें हुईं और 77,241 नए मामले दर्ज किए गए।

जिन देशों ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज कीं, उनमें अमेरिका में 1,036 मौतें, स्पेन 864 मौतें और इटली 727 मौतें हुई थीं। फरवरी के अंत में कोरोना वायरस की वजह से इटली में पहली मौत की खबर आई थी और उसके बाद से अब तक वहां 13,155 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक लाख 10,574 मामले दर्ज किए गए हैं। इटली के बाद, सबसे अधिक प्रभावित देश स्पेन है, जहां 9,053 लोगों की मौत हुई है और एक लाख दो हजार 136 मामले सामने आ चुके हैं वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,476 हो चुकी है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 203,608 हो चुकी है। वहीं, फ्रांस में 4,032 मौतें और 56,989 मामले सामने आए हैं, जबकि चीन में इस वायरस की वजह से महज 3,312 मौतें हुई थीं और 81,554 मामले ही सामने आए थे।

बताते चलें कि कांगो, ओमान, स्लोवाकिया, बोत्सवाना, सेनेगल और अल सल्वाडोर ने मंगलवार को अपने-अपने देश में वायरस से जुड़ी पहली मौतों की घोषणा की है। सबसे खराब हालात यूरोप के हैं, जहां अब तक चार लाख 90 हजार 484 मामले सामने आ चुके हैं और 33,245 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 4,587 मौतें और 213,134 मामले, एशिया में 3,942 मौतें और एक लाख 10 हजार 570 मामले, मध्य पूर्व में 3,160 मौतें और 59 हजार 541 मामले, लैटिन अमेरिका और कैरेबिया में 538 मौतें और 20,083 मामले, अफ्रीका में 223 मौतें और 6,198 मामले सामने आए हैं और ओशिनिया में 24 मौतें हुई हैं, जबकि 5,579 मामले सामने आए हैं।

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 के पार
Next: अमेरिका में 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.